27 APRSATURDAY2024 11:57:38 PM
Nari

कार हादसे का शिकार हुई 'बिग बॉस' फेम Rubina Dilaik, खुद पति ने बताया एक्ट्रेस का हाल

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Jun, 2023 11:56 AM
कार हादसे का शिकार हुई 'बिग बॉस' फेम Rubina Dilaik, खुद पति ने बताया एक्ट्रेस का हाल

बिग- बॉस 14 से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली रुबीना दिलैक के फैंस के लिए एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस बीते दिन एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने दी है। अभिनव ने ट्वीट करके बताया है कि आखिर पूरा मामला क्या है और उन्होंने अपने इस ट्वीट के जरिए एक्सीडेंट का कारण बताते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

बाल-बाल बची रुबीना 

अभिनव ने बताया कि एक्सीडेंट के दौरान रुबीना कार में ही थी और वो बाल-बाल बची हैं। एक्ट्रेस के पति ने बताया कि कार चलाते हुए एक शख्स ने फोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट जंप की और आते हुए रुबीना की गाड़ी को टक्कर मार दी। अभिनव ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें गाड़ी पर हुए डैमेज दिख रहे हैं। अभिनव एक्सीडेंट से काफी परेशान हैं जो उकी पोस्ट में साफ नजर आ रहा है। 

PunjabKesari

ट्वीट में निकाली जमकर भड़ास 

अभिनव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि - 'जो हमारे साथ हुआ वो आपके साथ भी हो सकता है। फोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले बेवकूफों से जरा सावधान रहें। ऐसी घटनाएं होने के बाद ये लोग खड़े होकर मुस्कुराते हैं। अधिक जानकारी मैं आपके साथ बाद में शेयर करुंगा रुबीना कार में थी लेकिन वो ठीक है उसके मेडिकल के लिए लेकर जा रहा हूं। मुंबई पुलिस और मुंबई ट्रैफिक पुलिक आपसे इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई करने का भी अनुरोध करता हूं।' 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं रुबीना और अभिनव 

रुबीना और अभिनव दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों ने बिग-बॉस 14 के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। हालांकि रुबीना ने शो जीता था लेकिन अभिनव कुछ समय बाद ही शो से बाहर हो गए थे। दोनों को ट्रैवलिंग का काफी शौक है और वो आए दिन अपने ट्रैवल अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। 

PunjabKesari

 


 

Related News