18 APRTHURSDAY2024 3:04:04 PM
Nari

वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के लिए बनाएं 'Rose Cake'

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Feb, 2021 10:29 AM
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के लिए बनाएं 'Rose Cake'

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे का दिन मनाया जाएगा। इस दिन सभी प्यार करने वाले एक-दूसरे से अपने दिल की बार का इजहार करेंगे। ऐसे में आज हम आपके लिए स्पेशल रोज केक की रेसिपी लेकर आए है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को यह केक खिलाकर उनसे अपने दिल की बात कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री-

मैदा- 1 कप 
पिसी शक्कर- 1/4 कप 
तेल- 1/4 कप 
बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच 
दूध-1 कप 
मिल्कमेड- 1/2 कप 
वनीला एसेंस- 1/2 चम्मच 
बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच 
रोज़ एसेंस कलर- 2 - 3 बूंद 
शुगर सिरप-1/2 कटोरी 

आइसिंग के लिए- 

व्हिपड क्रीम- 2 कप 

PunjabKesari

तरीका-

1. एक बाउल में तेल, पिसी शक्कर और मिल्कमेड डालकर मिलाएं।
2. अब इसमें मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर छान कर मिलाएं। 
3. थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए 5 मिनट तक फेंटें और वनीला एसेंस मिक्स करें। 
4. अब बर्तन को तेल से ग्रीस करके उसपर मैदा से कोटिंग करके बैटर डालें। 
5. अब कुकर की सीटी निकाल कर इसमें 1 कटोरी नमक डालकर ऊपर स्टैंड रखकर इसे प्रीहीट करें। 
6. फिर केक कुकर में रखकर ढक्कन बंद करके 30-40 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। 
7. तैयार केक को टूथपिक की मदद से चैक करके ठंड़ा करें। 
8. इसे चाकू की मदद से गोलाई में तीन भागों में काट लें। 
9. एक बाउल में ठंडी व्हिपड क्रीम, पिसी शक्कर डालकर ब्लेंडर से फेंट लें।
10. एक कटोरी व्हाइट क्रीम एक बाउल में निकालें। 
11. एक क्रीम में रोज़ एसेंस कलर मिलाएं। 
12. केक के एक पीस पर शुगर सिरप लगाकर व्हाइट क्रीम की एक लेयर लगाएं। 
13. इसी तरह पूरे केक को कवर करें।
14. अब नोज़ल में व्हिपड क्रीम डाल कर रोज़ शेप में आइसिंग करके पूरे केक को रोज़ शेप दें। 
15. लीजिए आपका रोज केक बनकर तैयार है। 

Related News