19 APRFRIDAY2024 12:25:17 PM
Nari

रेखा ने बताया कि किस वजह से है वो अब तक जिंदा!

  • Edited By shipra rana,
  • Updated: 19 Jan, 2020 01:05 PM
रेखा ने बताया कि किस वजह से है वो अब तक जिंदा!

रेखा जी को बॉलीवुड की एवरग्रीन कहे या उमराव जान,  इनकी आंखों की मस्ती के लोग आज भी दीवाने है। रेखा अपनी अदाओं से आज भी लोगों को घायल कर देती है। किसी भी इवेंट में उनका कातिलाना अंदाज हर हीरोइन से लाइम लाइट छीन ही लेता है। या यूं कहा जाए की आजकल की एक्ट्रेसेज भी उनके सामने फीकी है। हाल ही में हुए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 में रेखा जी भी शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी खूबसूरत और अद्भुत बात कही कि सब हैरान तो रह गए साथ ही में सबके होश भी उड़ गए। आइए आपको बताते है रेखा जी ने आखिर ऐसा क्या कहा ?

 

PunjabKesari

दरअसल, रेखा जी बहुत कम लोगों की तारीफ करते नजर आती है। मगर जिनकी भी करती है उनकी तारीफें वो दिल खोल कर करती है। रेखा जी इस अवार्ड्स में एक  'गैस्ट ऑफ ऑनर' के तौर पर गई थी। उन्हें जैसे ही स्टेज पर अवार्ड देने के लिए बुलाया गया, वो वहां  बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह से मिली। उन्होंने रणवीर की बहुत तारीफें की और कहती है कि उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं रणवीर सिंह का काम देखने के लिए ही जिंदा हूं।बस फिर क्या था, हर कोई उनकी यह बात सुनकर दंग रह गया, यही-नहीं रणवीर सिंह भी हक्के-बक्के रह गए। जाहिर-सी बात है कि किसी भी उभरते हुए एक्टर के लिए रेखा जी से यह बात सुनना बहुत स्पेशल है। यह अपने आप में एक अवार्ड की तरह ही तो है।
 

PunjabKesari

रेखा जी ने इतने खुलकर रणवीर की तारीफ की जो अपने आप में उनका बड़पन दिखा रहा था। बतादें कि रेखा जी श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर पर भी अभूत लाड दिखाती है। उन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता है।

PunjabKesari

बतादें कि बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भले ही 65 की हो गई हो लेकिन उनकी नेचुरल ग्लोइंग स्किन और काले घने बालों के लोग आज भी दीवाने हैं। उन्हें देखने के बाद हर महिला के मन में यही ख्याल आता है कि काश वो भी इतनी खूबसूरत हो। वहीं उनका इस तरह इवेंट में दिखना लोगो को उनके बारें में अपडेटेड रखता है।
 

Related News