26 APRFRIDAY2024 4:34:46 PM
Nari

अपनी पहली फिल्म से ही मचा दिया था तहलका, आज पाई-पाई के लिए मोहताज हुई रेहाना

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 03 Aug, 2020 06:31 PM
अपनी पहली फिल्म से ही मचा दिया था तहलका, आज पाई-पाई के लिए मोहताज हुई रेहाना

 70 दश्क में ऐसी कई एक्ट्रेसेज रही हैं जिन्होंने रातों-रात शौहरत हासिल की लेकिन अब गुमनामी की जिंदगी जी रही है। इन्हीं में से एक है रेहाना सुल्तान। रेहाना सुल्तान अपने जमाने की बोल्ड एक्ट्रेस रही हैं। रेहाना ने अपनी पहली फिल्म से ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। अब रेहाना गुमनाामी की जिंदगी जी रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन है रेहाना।

पिता बेचते थे इलेक्ट्रिक सामान

रेहाना का जन्म 1950 में इलाहाबाद में हुआ। उनके पिता इलाहाबाद में इलेक्ट्रिक सामान बेचने का काम करते थे।' उन्होंने पुणे के FTII से एक्टिंग में ग्रैजुऐशन की। साल 1970 में रेहाना ने फिल्म  'चेतना' की थी, जिससे वह रातोंरात सनसनी बन गईं। 'चेतना' के बाद वह फिल्म 'दस्तक' में नजर आईं। रेहाना इस फिल्म के पोस्टर में ही बेहद बोल्ड दिखाई दे रही थी। इसके बाद से ही वह बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में फेमस हो गई। उन्हें फिल्म 'दस्तक' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनय का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था।
PunjabKesari, Rehana Sultan

फिल्मों में रेहाना को सिर्फ बोल्ड सीन्स ही मिलते थे। एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए रेहाना ने कहा था कि उस वक्त मैं फिल्मों में महज एक 'टाइप्ड' एक्ट्रेस बनकर रह गई थी। डायरेक्टर मुझे सिर्फ बाथटब या बरसात में भीगने वाले रोल ही देते थे। मुझे इनसे चिढ़ होने लगी थी।

शादी के बाद छोड़ी इंडस्ट्री

साल 1984 में रेहाना ने निर्देशक बी.आर इशारा से शादी की। शादी के बाद वह फिल्मों से गायब हो गई। 2012 में रेहाना के पति की मौत हो गई। आखिरी दिनों में रिहाना के पति बी.आर इशारा ने फिल्में बनाना भी छोड़ दिया था। इसी वजह से रेहाना के पास लिए कोई प्रॉपर्टी या बैंक बैलेंस नहीं था। खबरों के अनुसार उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। यहां तक कि सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) हर महीने उन्हें पैसों की मदद कर रहा है। आर्थिक तंगी के चलते फिल्म डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने उन्हें फिल्म 'इनकार'(2013) में एक रोल दिया था। फिल्म में लीड रोल में अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह थे।

रेहाना अब फिल्मों में कमबैक करना चाहती हैं। उनके अनुसार "एक्टिंग तो किसी भी उम्र में की जा सकती है। हालांकि आज के दौर में कैमरे से लेकर फिल्म बनाने की हर एक चीज बदल चुकी है, ऐसे में क्या मुझे कोई डायरेक्टर फिल्म में रोल देगा"

Related News