06 MAYMONDAY2024 2:01:00 AM
Nari

Halloween Special: पार्टी का मजा हो जाएगा दौगुणा, बनाएं ये 2 Tasty Recipes

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Nov, 2022 03:43 PM
Halloween Special: पार्टी का मजा हो जाएगा दौगुणा, बनाएं ये 2 Tasty Recipes

हैलोवीन डे की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इन दिनों लोग अपने घरों में पार्टी भी अरेंज करते हैं। पार्टी के लिए आप टेस्टी रेसिपीज घर में ही तैयार कर सकते हैं। आज आपको ऐसी दो रेसिपीज बताते हैं जिन्हें आप पार्टी में बना कर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में....

डेथ बॉय चॉकलेट 

सामग्री 

मड केक - 1
आमंड क्रम्बल - 30 ग्राम
स्ट्रॉबेरी - 10 ग्राम 
रेड करंट -10 ग्राम
ऑस्ट्रेलियन ग्रेप्स - 5 ग्राम
ह्विपड क्रीम - 20 ग्राम 
चेरी - 2 
मूज - 2 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप मड केक को 2 हिस्सों में काट लें। 
2. इसके बाद इसके ऊपरी हिस्से में ह्रिपड क्रीम लगाएं और दूसरे हिस्से को इसके ऊपर रख दें। 
3. केक को आप एसिटेट शीट के साथ रैप कर लें और टेप के साथ बंद कर लें। 
4. आमंड क्रम्ब्ल पर फोटे के अनुसार, एक प्लेट रखें। 
5. इस प्लेट पर चेरी, मूज, ऑस्ट्रेलियन ग्रेप्स गर्निश करें। 
6. माइक्रोवेव में आप चॉकलेट सॉस को गर्म करें। 
7. आपका केक बनकर तैयार है। चॉकलेट सॉस के साथ सर्व करें। 

जॉम्बी सिगार रोल्स 

सामग्री 

चिली सॉस - 5 ग्राम 
कॉर्नफ्लोर - 15 ग्राम 
सनफ्लावर रिफाइन्ड ऑयल - 50 ग्राम 
चीज सिगार वान्टन - 6 
चिली सॉस - 10 ग्राम 
सलाद - 20 ग्राम 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें सिगार रोल्स डाल दें। 
2. सिगार रोल्स को गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें। 
3. सिगार के अदंर का चीज जब अच्छे से पिघल जाए तो उसमें स्लाद मिलाएं। 
4. सलाद को टॉस कर लें। इसके बाद इसे साइड पर रख दें। 
5. दोनों चीजों में चिली सॉस डालें और मिक्स कर लें। 
6. तस्वीर में दिखाए गए सिगार हाउस के अनुसार, सलाद को मिक्स करें।
7. सॉस को मिक्स करके एडिबल फ्लार और बेबी रेडिश स्लाइस के साथ गर्निश करके सर्व करें। 

Related News