27 APRSATURDAY2024 8:46:49 AM
Nari

तो इस वजह से कमजोर होता है लिवर, इन फूड्स के साथ बनाएं Strong

  • Edited By palak,
  • Updated: 24 Mar, 2024 11:17 AM
तो इस वजह से कमजोर होता है लिवर, इन फूड्स के साथ बनाएं Strong

शरीर के सारे अंग हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। यदि यह सही तरीके से कार्य न करें तो शरीर को बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण अंगों की बात करें तो लिवर भी उन्हीं में से एक है। लिवर न सिर्फ पाचन और मेटाबॉल्जिम को बेहतर करने में मदद करता है बल्कि यह पोषक तत्वों को स्टोर करने और शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी मदद करता है लेकिन इन दिनों गलत खान-पान की आदतों के कारण बहुत से लोगों का लिवर कमजोर हो रहा है। लिवर कमजोर होने के कारण कोई भी चीज पचाने में मुश्किल होती है, लेकिन लिवर कमजोर होता क्यों है, इसके लक्षण क्या और बचाव के बारे में आपको बताएंगे। आइए जानते हैं। 

लिवर कमजोर होने के लक्षण 

. शरीर में कमजोरी महसूस होना
. भूख कम लगना

PunjabKesari
. उल्टी जैसा महसूस होना 
. नींद न आना
. दिनभर थकान महसूस होना
. तेजी से वजन कम होना

PunjabKesari
. लिवर में सूजन

कारण

पानी कम पीना 

कम पानी पीने का असर भी लिवर पर पड़ता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरुरी है। दिन में कम से कम 8-9 गिलास पानी पिएं। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो इसके कारण आपका लिवर डैमेज हो सकता है। 

शराब और धूम्रपान का ज्यादा सेवन

सिगरेट, शराब का सेवन भी लिवर के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। यदि आप काफी ज्यादा मात्रा में सिगरेट और शराब पीते हैं तो शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का स्तर बढ़ जाता है जिसके कारण लिवर में फ्री रेडिकल्स का उत्पादन भी बढ़ने लगता है इससे लिवर की कोशिकाएं डैमेज हो सकती हैं। 

PunjabKesari

ज्यादा दवाईयों का सेवन 

शोध की मानें तो यदि आप ज्यादा मात्रा में दवाईयों का सेवन करते हैं तो भी लिवर डैमेज हो सकता है। लिवर का काम सप्लीमेंट्स, जड़ी-बूटियों और दवाईयों जैसी चीजों को तोड़ना का होता है परंतु जब हम हार्ड दवाईयां खाते हैं तो इसका असर लिवर पर होता है जिससे लिवर को नुकसान हो सकता है। 

समय पर न सोने के कारण 

समय पर न सोने के कारण भी शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक है लिवर का डैमेज होना। यदि आप अच्छे से नहीं सोते हैं तो लिवर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है जिससे यह कमजोर हो सकता है। 

लिवर की कमजोरी कैसे दूर करें?

हल्दी 

हल्दी कई बीमारियों को दूर करने में फायदेमंद हो सकती है यह शरीर के लिए बेहद गुणकारी मानी जाती है। सात में सोने से पहले एक गिलास हल्दी का दूध पिएं। इससे लिवर की कमजोरी दूर होगी। साथ ही हल्दी वाला दूध पीने से लिवर को भी मजबूती मिलेगी।

पपीता 

पपीता भी लिवर की कमजोरी दूर करने में मदद करता है। यदि आपका लिवर कमजोर है तो रोजाना 2 चम्मच पपीते के रस में 1/2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीएं। दिन में 1 बार इस मिश्रण का सेवन करने से सूजन करने में फायदेमंद होता है।  

PunjabKesari

मुलेठी 

मुलेठी एक ऐसी जड़ी-बूटी है जो लिवर के लिए फायदेमंद हो सकती है। मुलेठी की जड़ को पानी में अच्छे से उबालें फिर इस पानी को ठंडा होने के बाद छानकर पिएं। दिन में दो बार इस मिश्रण का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहेगा। मुलेठी का पानी लिवर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

सेब का सिरका 

यह भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। दिन में कम से कम 2 बार 1-1 चम्मच सेब का सिरका और शहद मिलाकर सेवन करें। सेब का सिरका आप पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे पेट की चर्बी कम होगी।

व्हीट ग्रास 

व्हीट ग्रास में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो लिवर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। व्हीट ग्रास का सेवन करने से लिवर कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है। 

Related News