24 APRWEDNESDAY2024 7:50:29 AM
Nari

झटपट तैयार होने वाली इमली की चटनी

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 15 Mar, 2020 01:01 PM
झटपट तैयार होने वाली इमली की चटनी

सामग्री:

इमली - 100 ग्राम
नमक - स्वादानुसार
काला नमक - स्वादानुसार
जीरा पाउडर - ½ टीस्पून
मिक्स बंगाली मसाला - ¼ टीस्पून
सूखी लाल मिर्च - 2 से 3
गुड़ - 200 ग्राम
चिरौंजी - ½ टीस्पून
किशमिश - 8 से 10 दाने
तेल - ½  टीस्पून

Image result for imli ki chatni,nari

चटनी बनाने की विधि:

-चटनी बनाने से पहले इमली को 2 घंटे के लिए सादे पानी में भिगोकर रख दें।
-2 घंटे बाद इमली को मसलकर बीज निकालकर फेंक दें।
-इमली के साथ-साथ गुड़ को भी पानी में भिगोकर रख दें।
-अब एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें सबसे पहले बंगाली मसाला डालें।
-जब मसाला भुन जाए तो उसमें सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें।
-अब पैन में इमली का गूदा डालें, साथ ही पिघले हुआ गुड़ वाला पानी मिला लें।
-अब काला नमक और जीरा पाउडर भी डाल दें।
-2 मिनट पकाने के बाद उसमें किशमिश और चिरौंजी डालकर 5-10 मिनट तक चटनी को पकाते रहें।
-आपकी खट्टी-मीठी इमली की चटनी बनकर तैयार है।
-इसे घर पर बने दही भल्ले या फिर परांठों के साथ सर्व करें।
-शाम के वक्त चाय समोसे के साथ भी इसे खाया जा सकता है।
-आप चाहें तो इसमे बारीक कटे काजू भी डाल सकते हैं।

Image result for imli saus,nari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News