12 NOVTHURSDAY2026 2:35:05 PM
Nari

दीपिका के लिए रणवीर ने किराए पर लिया फ्लेट, हर महीने भरेंगे इतना किराया

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 02 Jan, 2020 07:23 PM
दीपिका के लिए रणवीर ने किराए पर लिया फ्लेट, हर महीने भरेंगे इतना किराया

बॉलीवुड के टॉप हीरो की लिस्ट में रणवीर सिंह और हीरोइनों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल रहता है। फिलहाल दीपिका इस समय अपनी फिल्म छापाक की प्रमोशन में काफी व्यस्त है लेकिन इस बार वह अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने घर को लेकर काफी चर्चा में हैं। 

 

PunjabKesari

जी हां, हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के मुंबई वाले घर के पास ही एक फ्लैट किराए पर लिया है। मुंबई की 33 फ्लोर वाली प्रभादेवी स्थित ब्यूमोंड टॉवर में दीपिका ने 26 वें माले पर एक फ्लैट लिया था। इस फ्लैट को दीपिका ने 2010 में 16 करोड़ में खरीदा था। वहीं अब रणवीर सिंह ने  यहीं पर 3 साल के लिए एक 4 बीएचके फ्लैट खरीदा है जिसके लिए वह हर महीने 7.97 लाख रुपए किराया अदा करेंगे। रणवीर ने यह फ्लैट किस काम के लिए खरीदा फिलहाल यह तो अभी तक बात समझ नहीं आई है। 

 

PunjabKesari

बता दें, रणवीर और दीपिका ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी कर ली थी। 
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News