16 MAYTHURSDAY2024 12:21:00 PM
Nari

Bigg Boss के घर में बहन को रोता देख प्रियंका ने विदेश से किया मैसेज, मन्नारा के लिए लिखी ये बात

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Oct, 2023 04:41 PM
Bigg Boss के घर में बहन को रोता देख प्रियंका ने विदेश से किया मैसेज, मन्नारा के लिए लिखी ये बात

मशहूर टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस हमेशा की तरह इस बार भी खूब सुर्खियां बटौर रहा है। शो के पहले हफ्ते ही कंटेस्टेंट्स के बीच काफी नोकझोंक देखने को मिल रही है। इस बार इस शो का कनेक्शन देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से भी है, क्योंकि उनकी चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा जो कंटेस्टेंट के तौर पर इस घर में आई है। अब प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी कजिन को सपोर्ट किया है। 

PunjabKesari
दरअसल मन्नारा की भी अपनी  कजिन सिस्टर्स की तरह अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.7 मिलियन से भी ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उन्होंने  बिग बॉस 17 के घर में आते ही बताया था कि प्रियंका उनके मामा की बेटी है। तब सलमान खान ने यह भी कहा था कि मन्नारा प्रियंका के वजह से नहीं अपनी मेहनत से यहां पहुंची हैं। हालांकि घर के कुछ कंटेस्टेंट्स यह मानने के लिए तैयार नहीं थे, ऐसे में प्रियंका के पोस्ट ने बता दिया कि इन दोनों का रिश्ता क्या है। 

PunjabKesari
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टग्राम पर एक स्पेशल फोटो शेयर करते हुए लिखा-  ”Throw बैक टू लिटिल मन्नारा चोपड़ा, गुड लक लिटिल वन।”  ये फोटो प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने के समय की है। फोटो में मन्नारा ब्लैक कलर की ड्रेस में मुस्कुराते हुई प्रियंका चोपड़ा के साथ पोज देती नजर आ रही है। प्रियंका ने अपनी लिटिल सिस्टर के गले में हाथ डाल रखा है, इसे देखकर समझ सकते हैं दोनों के बीच कितनी अच्छी बॉन्डिंग है। बता दें कि मन्नारा प्रियंका चोपड़ा की शादी में भी शामिल हुई थी।

PunjabKesari
दरसअल बिग बॉस  के घर में मनारा की बातों से लग रहा है उनकी फैमिली में कुछ प्रॉब्लम है और वो इस टॉपिक पर बात नहीं करना चाहतीं। वह कई बार रोती भी दिखाई दी। अब प्रियंका चोपड़ा का अपने कजिन को सपोर्ट करना एक नया टर्निंग प्वॉइंट है। मन्नारा चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने 2014 में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।  मन्नारा ने 2014 में प्रेम गेमा जनथा नई से तेलुगु फिल्म में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ‘जिद’ में भी काम किया है।  हाल ही में वो तेलुगु फिल्म ‘तिरगबदरा सामी’ में नजर आई थी। 

PunjabKesari

 वैसे मन्नारा को असली पहचान एक ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सॉन्ग ऐप Ganna के टाइटल सॉन्ग ऐड ‘बस बजना चाहिए गाना’ से मिली थी। हाल ही में मन्नारा तब चर्चा में आई थी जब वो अपनी फिल्म ‘थिरागबदरा सामी’ का प्रमोशन कर रही थी और इसी दौरान मशहूर साउथ फिल्म डायरेक्टर ए.एस. रवि कुमार चौधरी ने मन्नारा को सरेआम किस कर लिया था। उनके इस वायरल किस वीडियो पर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी।

Related News