25 APRTHURSDAY2024 8:52:18 AM
Nari

प्रियंका-निक की नन्ही बेटी का जन्म डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले हुआः रिपोर्ट

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 22 Jan, 2022 04:52 PM
प्रियंका-निक की नन्ही बेटी का जन्म डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले हुआः रिपोर्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर के नन्हीं परी आई है, जिसकी खबर उन्होंने खुद इंस्टा पोस्ट के जरिए दी। बता दें प्रिंयका सेरोगेसी के जरिए बेटी की मां बनी है, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। मगर, फिलहाल बच्ची को अस्पताल में रखा गया है क्योंकि बेबी का जन्म 12 हफ्ते पहले ही हो गया है।

प्री-मैच्योर है प्रियंका चोपड़ा का बेबी!

बच्ची का जन्म दक्षिणी कैलिफोर्निया में हुआ है। खबरों के अनुसार, PeeCee और निक की बच्ची नियत तारीख से 12 सप्ताह पहले आ गई है। दंपति का बच्चा अप्रैल 2022 में होने वाला था लेकिन सरोगेट ने समय से 12 सप्ताह पहले उनके बच्चे को जन्म दिया। इसकी वजह से बच्ची और सरोगेट दोनों फिलहाल अस्पताल में ही हैं। PeeCee और Nick बच्ची के स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उसे लॉस एंजिल्स ले जाया जा सके।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अभी अस्पताल में हैं न्यूबॉर्न बेबी

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि प्रियंका अप्रैल में बच्चे के आने से पहले अपनी फिल्म की शूटिंग और अपना सारा काम खत्म करने की कोशिश कर रही थी। मगर, ऐसा लगता है कि अब उसे अपने बच्चे के घर में स्वागत करने की तैयारी जल्दी-जल्दी करनी होगी क्योंकि जाहिर तौर पर उनकी योजना पूरी तरह विफल हो गई है।

प्रियंका ने क्यों चुना सेरोगेसी का रास्ता

खबरों के मुताबिक, दंपति हमेशा एक बच्चा पैदा करना चाहते थे लेकिन उनका काम इसमें बाधा बन रहा था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि प्रियंका को कोई फर्टिलिटी इश्यू नहीं है लेकिन वह अब 39 साल की हो गई है इसलिए यह आसान नहीं हो पा रहा था। बिजी शेड्यूल का मतलब यह भी है कि जब वह ओवुलेट कर रही थी तो उनके लिए शारीरिक रूप से साथ रहना मुश्किल हो रहा था इसलिए उन्होंने सरोगेसी का रास्ता अपनाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

Related News