23 APRTUESDAY2024 1:51:25 PM
Nari

Oscar Nominations में प्रियंका ने पहनी 32 लाख की घड़ी, पति संग करती दिखीं ट्राॅफी की चोरी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 16 Mar, 2021 02:43 PM
Oscar Nominations में प्रियंका ने पहनी 32 लाख की घड़ी, पति संग करती दिखीं ट्राॅफी की चोरी

इन दिनों बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की खुशी सातवें आसमान पर है। दरअसल, हाल ही में 93वें ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन्स का ऐलान किया गया। ऑस्कर नाॅमिनेशन को प्रियंका और निक ने प्रेजंट किया। वहीं इस नाॅमिनेशन में प्रियंका, राजकुमार वार और आदर्श गौरव की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को भी जगह मिली है। हालांकि अवाॅर्ड से पहले ही प्रियंका और निक ऑस्कर की ट्राॅफी की चोरी करते नजर आए। 

प्रियंका-निक ने की ऑस्कर ट्राॅफी चोरी 

इस दौरान की तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल ऑस्कर ट्राॅफी को अपने साथ लेकर जा रहा है। 

PunjabKesari

प्रियंका ने पहनी 32 लाख की घड़ी

वहीं अगर एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो प्रियंका डार्क ब्लू कलर की मिडी ड्रेस में दिखाई दी। जिसकी कीमत करीब 1.7 लाख रुपए है। इतना ही नहीं प्रियंका के हाथ में पहनी मैचिंग डिजाइनर घड़ी की कीमत 32 लाख 47 हजार रुपये बताई जा रही है। इस घड़ी 18 कैरट रोज गोल्ड केस और तराशे गए हीरों से सजाया गया है। 

PunjabKesari

हाई हील्स की हो रही चर्चा 

सिर्फ ड्रेस और घड़ी ही नहीं प्रियंका की हील्स भी खूब चर्चा बटोर रही है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए केट पंप की पिंक हील्स कैरी की है। जिसकी कीमत लगभग 54 हजार रुपए है।

PunjabKesari

Related News