26 APRFRIDAY2024 3:19:07 PM
Nari

विदेशी मुंडे को Partner बनाने के लिए 'देसी गर्ल' ने करवाई जासूसी, हर लड़की के लिए जरूरी है यह जानकार

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 01 Apr, 2021 02:31 PM
विदेशी मुंडे को Partner बनाने के लिए 'देसी गर्ल' ने करवाई जासूसी, हर लड़की के लिए जरूरी है यह जानकार

हमारी देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी जिदंगी के कई सीक्रेट्स से पर्दा उठा रही है। फिर सीक्रेट उनके करियर से जुड़ा हो पर्सनल लाइफ को लेकर। बीती दिनों प्रियंका अपने टीनएज के ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया जिसमें प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपनी टीनएज कुछ साल अमेरिका में बिताई थी। उस समय प्रियंका अपनी मौसी के साथ विदेश में रहा करती थीं। जब वो 10वीं क्लास में थीं तो वो अपने स्कूल में बॉब नाम के एक लड़के से मिली थीं जिससे उन्हें प्यार भी हुआ। प्रियंका के मुताबिक, उन्होंने शादी की प्लानिंग भी कर ली थी लेकिन एक दिन वो बॉब के साथ टीवी देख रही थीं, तभी उनकी मौसी अचानक से घर आ गईं।

ब्वॉयफ्रेंड को कमरे की अलमारी में छुपाया

प्रियंका ने ब्वॉयफ्रेंड को अपने कमरे में अलमारी में छुपा दिया था। लेकिन उनकी मौसी को शक हो गया था और उन्होंने गुस्से में प्रियंका से अलमारी खोलने के लिए कहा। बस फिर क्या था बॉब को प्रियंका की अलमारी में देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था और उन्होंने प्रियंका की मां से शिकायत कर दी। खबरों के मुताबिक, इस घटना के बाद प्रियंका को वापिस भारत लौटना पड़ा था। 

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका का लव अफेयर्स तो कईयों के साथ रहा लेकिन उन्होंने अपना लाइफ पार्टनर विदेशी मुंडे यानी निक जोनस को चुना जोकि प्रियंका से 12 साल छोटे हैं लेकिन दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी स्ट्रांग है। यहीं वजह है कि दोनों, उन कपल्स के लिए गोल सेट कर रहे हैं जिन्हें बड़ा एज गैप देखकर सलाह दी जाती है कि तुम इनके साथ लंबा रिश्ता नहीं निभा पाओगे। 

प्रियंका ने करवाई थी निक की जासूसी

मगर क्या आपको मालूम है प्रियंका ने निक जोनस को पहली नजर में हां नहीं बल्कि उन्होंने भी उनकी अच्छे से जासूसी करवाई। भई, करवाएंगी भी क्यों नहीं आखिर सवाल मैडम की पूरी जिंदगी का था। हर लड़की को पूरा हक उस पार्टनर के बारे में जनाने का जिसके साथ वो अपनी पूरी लाइफ बिताने जा रही हैं। बस प्रियंका ने भी वैसा ही किया। दरअसल, एक दिन प्रियंका मीटिंग में बिजी थी लेकिन निक ने उनकी मां मधु चोपड़ा को बाहर लंच पर ले जाने का फैसला किया। वह प्रियंका को यह बात थोड़ी अजीब लगी। फिर क्या उन्होंने एक महिला सिक्योरिटी से उनकी जासूसी करवानी शुरू कर दी।

PunjabKesari

प्रियंका ने उस महिला सिक्योरिटी को उस जगह जाकर उनकी फोटो खींच कर लाने के लिए कहा क्योंकि ऐसा करके प्रियंका निक जोनास की बॉडी लैंग्वेज को समझना चाहती थी। फिलहाल प्रियंका और निक की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं और दोनों शादी के बाद से ही अमेरिका में रहे हैं।

एक समय में पूरी टूट गई थी प्रियंका 

खैर, ये तो थी प्यार की बातें लेकिन प्रियंका की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी आया जब एक तरफ उनका ब्रेकअप था और दूसरी तरफ पिता की मौत थी जिस वजह से प्रियंका पूरी तरह टूट चुकी थी। मगर इन सब परिस्थितियों में ऋतिक रोशन उनके रियल लाइफ हीरो बने थे। जी हां, बात उस वक्त की है जब प्रियंका फिल्म 'कृष' की शूटिंग कर रही थीं तब उन्हें अचानक ए‍क दिन पता चला कि उनके पिता डॉ. अशोक चोपड़ा को जानलेवा बीमारी हो गई है। मगर उस वक्त प्रियंका के लिए इस फिल्म की शूटिंग को रोकना मुश्किल था। ऐेसे में जब ऋतिक ने फोन किया और एयर इंडिया में अपने कनेक्शन का इस्तेमाल करके प्रियंका के पिता की बोस्टन के लिए तुरंत फलाईट बुक करवाई ताकि उनके पिता का इलाज बिना किसी रूकावट के जल्द से जल्द हो सके। 

PunjabKesari

तो इसीलिए प्रियंका एक्टर रितिक रोशन का अपना रियल लाइफ हीरो मानती है। बता दें कि प्रियंका अपने पापा के काफी क्लाज थी, उनसे अपनी सभी बातें शेयर करती थी इसलिए प्रियंका के लिए उनके पापा काफी अनमोल थे। मगर जब उनका निधन हुआ तो प्रियंका पर दुखों का पहाड़ टूट गया था लेकिन उन्होंने खुद को बखूबी संभाला।

Related News