04 MAYSATURDAY2024 4:48:16 AM
Nari

बहन परिणीति की शादी के बीच  प्रियंका चोपड़ा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर किया ये पोस्ट

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Sep, 2023 04:37 PM
बहन परिणीति की शादी के बीच  प्रियंका चोपड़ा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर किया ये पोस्ट

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने को एक 'ऐतिहासिक उपलब्धि' बताते हुए कहा कि अगला कदम इसका त्वरित और प्रभावी कार्यान्वयन हो। प्रियंका ने काफी समय से लंबित पड़े इस विधेयक के पारित होने का सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर स्वागत किया है। 

PunjabKesari
प्रियंका इन दिनों अपनी बहन परिणीति की शादी को लेकर वैसे ही चर्चा में चल रही है। दरअसल अभिनेत्री के इस शादी में शामिल होने की उम्मीद थी लेकिन  किस कारण ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि देसी गर्ल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। अब उन्होंने संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन विधेयक को पारित होने पर खुशी जताई है। 

PunjabKesari

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में लिखा- ''ऐतिहासिक उपलब्धि से नयी पीढ़ी को प्रेरणा मिल रही है। नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित करना सही दिशा में उठाया गया कदम है, लेकिन अगला महत्वपूर्ण कदम इसका त्वरित और प्रभावी कार्यान्वयन है। यह एक ऐसा भारत है जो वास्तव में अपनी महिलाओं का समर्थन करता है और उन्हें सशक्त बनाता है।'' 

PunjabKesari
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने वाले विधेयक को बृहस्पतिवार को राज्यसभा की स्वीकृति मिलने के साथ इसे संसद की मंजूरी मिल गई। अब इसे अधिकांश राज्य विधानसभाओं की मंजूरी की आवश्यकता है। हालांकि, यह आरक्षण जनगणना और परिसीमन कार्य पूरा होने के बाद ही लागू होगा। पूर्व में, अभिनेत्री कंगना रनौत, भूमि पेडनेकर, तमन्ना भाटिया, कीर्ति कुल्हारी ने विधेयक के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया था।

Related News