01 MAYWEDNESDAY2024 12:48:26 PM
Nari

UN General Assembly में प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया के हालात पर जताई चिंता, बाेली- सब ठीक नहीं है

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Sep, 2022 10:40 AM
UN General Assembly में प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया के हालात पर जताई चिंता, बाेली- सब ठीक नहीं है

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को आज भला कौन नहीं जानता। उन्हाेंने देश ही नहीं विदेश में भी अपनी अलग पहचान बना ली है। हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने बच्चों के अधिकारों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के साथ भी कुछ समय भी बिताया।

PunjabKesari
प्रियंका ने  इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की है, जिसमें वह मलाला यूसुफजई, अमांडा गोर्मन, सोमाया फारूकी और जूडिथ हिल के साथ बातचीत करती नजर आ रही है। उन्होंने पोस्ट के साथ अमांडा गोर्मन की कही बात का जिक्र करते हुए कहा- "जैसा कि अविश्वसनीय अमांडा गोर्मन ने कहा- मैं आपको हमारे भाग्य को आकार देने की चुनौती देती हूं। सबसे बढ़कर, मैं आपको अच्छा करने की चुनौती देती हूं, ताकि दुनिया महान बन सके"।

PunjabKesari
देसी गर्ल ने अपने संबोधन में कहा- "हम आज अपनी दुनिया में एक ऐसे समय में एक महत्वपूर्ण बिंदु पर मिल रहे हैं जब वैश्विक एकजुटता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है. दुनिया जलवायु संकट और कोविड -19 महामारी के विनाशकारी प्रभावों से संघर्ष कर रही है। जीवन और आजीविका को ऊपर उठाता है, क्योंकि संघर्ष, क्रोध, और गरीबी, विस्थापन, भूख और असमानताएं उस अधिक न्यायपूर्ण दुनिया की नींव को नष्ट कर देती हैं।

PunjabKesari
प्रियंका ने आगे कहा, 'मैं इंडिया में पली-बढ़ी हूं, जहां बहुत सारी लड़कियों के लिए शिक्षा तक पहुंच एक चुनौती है, जैसा की दुनिया के कई अन्य हिस्सों में है, जहां बच्चे सीखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए चुनौतियां होती हैं। मैं यकीन करती हूं कि एजुकेशन समानता, सामाजिक न्याय, सामाजिक परिवर्तन और लोकतंत्र की आधारशिला मात्र है।'

PunjabKesari
प्रियंका ने मलाला और अमांडा के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा- 'इन दो अद्भुत महिलाओं के साथ स्टेज शेयर करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है।' इस फोटो को अमांडा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्ट को शेयर कर लिखा, 'लव यू।' बता दें कि  प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर बनी थीं। वो लंबे समय से इस संगठन से जुड़ी हुई हैं। 
 

Related News