16 SEPMONDAY2024 12:50:52 PM
Nari

प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू , इतने लोगों काे फॉलो करती है 2 साल की मालती

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 28 Aug, 2024 07:31 PM
प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू , इतने लोगों काे फॉलो करती है 2 साल की मालती

नारी डेस्क: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास, जो हाल ही में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई समारोह के लिए मुंबई आई थीं, ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनास का इंस्टाग्राम हैंडल लॉन्च किया है। बुधवार को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपनी नन्ही सी बच्ची के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल का भी जिक्र किया।

PunjabKesari
जहां एक ओर प्रियंका और उनके पति निक जोनास अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे हैं और सोशल मीडिया पर उसका चेहरा दिखाने से परहेज करते रहे हैं, वहीं अब अभिनेत्री को लगता है कि अब समय आ गया है कि उनकी बेटी का अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हो। हालांकि इंस्टाग्राम अकाउंट को अभी दुनिया के लिए प्राइवेट रखा गया है। 

PunjabKesari
इस अकाउंट को प्रियंका चोपड़ा ही फॉलो करती हैं। वहीं मालती अपने इस अकाउंट से 20 लोगों को फॉलो करती हैं। इस अंकाउंट पर अब तक 19 पोस्ट किए जा चुके हैं। प्रियंका हाल ही में अपने भाई की सगाई के लिए कुछ समय के लिए भारत आई थीं। उन्होंने समारोह की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। 

PunjabKesari
सिद्धार्थ चोपड़ा ने 23 अगस्त को मुंबई, भारत में अपनी साथी अभिनेत्री नीलम उपाध्याय के साथ रिंग सेरेमनी की। वीडियो और एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- "और उन्होंने यह कर दिखाया। अपने माता-पिता, दोस्तों और परिवारों के आशीर्वाद के साथ, हमारे पिता के जन्मदिन पर। उनकी रिंग सेरेमनी "।
 

Related News