16 SEPMONDAY2024 12:44:08 PM
Nari

एक-दूजे के हुए सिद्धार्थ और नीलम, भाभी की खूबसूरती के आगे फीकी लगी प्रियंका चोपड़ा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Aug, 2024 12:07 PM
एक-दूजे के हुए सिद्धार्थ और नीलम, भाभी की खूबसूरती के आगे फीकी लगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चाेपड़ा के घर इस समय खुशियां ही खुशियां छाई हुई है। देसी गर्ल के भाई सिद्धार्थ ने हाल ही में नीलम उपाध्याय से सगाई कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। सिद्धार्थ और नीलम के इस खास मौके पर पूरा चोपड़ा परिवार शामिल हुआ, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सोमवार को प्रियंका ने सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि  उनके भाई और नीलम ने दिवंगत पिता की जयंती पर  अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- अपने माता-पिता, दोस्तों और परिवारों के आशीर्वाद के साथ हमारे पिता के जन्मदिन पर सिद्धार्थ और नीलम ने सगाई कर ली।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

प्रियंका के अलावा सिद्धार्थ और नीलिमा ने भी तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते की ऑफीशियल अनाउंसमेंट की। बता दें कि साल 2019 में इशिता कुमार के साथ  सगाई टूटने के बाद यह सिद्धार्थ की दूसरी सगाई है। इन तस्वीरों में दूल्हा और दुल्हन हस्ताक्षर करते दिख रहे हैं। इसके अलावा अंगूठी समारोह में प्रियंका सहित  परिवार के लगभग सभी लोग शामिल हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अपनी इंगेजमेंट के लिए नीलम ने गोल्डन वर्क पिंक कलर का हैवी लहंगा चुना था इसे उन्होंने मैचिंग गोल्डन नेकलेस और स्टड्स के साथ पेर किया था। इन तस्वीरों को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका की भाभी के लुक्स के आगे सब फीके रहे।

PunjabKesari
वहीं दूल्हे राजा की बात करें तो वह ऑफ व्हाइट शेरवानी में काफी जच रहे थे। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ अपनी दुल्हन पर खूब प्यार लुटाते दिख रहे हैं।इस समारोह के बाद, प्रियंका कपल को गले लगाती और उन्हें बधाई देती नज़र आईं।

PunjabKesari
कुछ फोटोज में सिद्धार्थ और नीलम डॉक्यूमेंट पर साइन करते और अंगूठा लगाते भी दिखाई दे रहे हैं। इन फोटोज के साथ नीलम ने कैप्शन में लिखा- 'हमारी छोटी सी हस्ताक्षर और इंगेजमेंट सेरेमनी.'।

PunjabKesari

इस खास मौके पर केवल परिवार के लोग ही जमा हुए थे।  फैमिली फोटो में मनारा चोपड़ा भी दिखाई दी। हालांकि इस बीच प्रियंका के पति निक जाेनस और कजिन सिस्टर परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा कहीं दिखाई नहीं दिए।

Related News