01 FEBSUNDAY2026 11:00:20 PM
Nari

घर में रखी ये 4 मूर्तियां लाएंगी Positivity

  • Edited By palak,
  • Updated: 14 Dec, 2023 02:38 PM
घर में रखी ये 4 मूर्तियां लाएंगी Positivity

वास्तु शास्त्र का भी खास महत्व बताया गया है। इस शास्त्र में दिशाओं को भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र की मानें तो प्रत्येक वस्तु को सही दिशा में रखने से फायदा मिल सकता है। घर की सजावट के लिए रखी गई मूर्तियों को यदि सही दिशा में रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं। आज आपको कुछ ऐसे मूर्तियां बताते हैं जिन्हें घर में रखने से पॉजिटिविटी आती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी मूर्तियां किस दिशा में रखना फायदेमंद होता है.....

मां लक्ष्मी की मूर्ति 

मान्यताओं के अनुसार, उत्तर दिशा को बहुत ही शुभ माना जाता है। यह दिशा धन की होती है। इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है ऐसे में यदि आप धन की देवी मां लक्ष्मी की मूर्ति को घर की उत्तर पूर्व दिशा में रखते हैं तो धन लाभ के योग बन सकते हैं। साथ ही इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होती हैं। 

PunjabKesari

कामधेनु गाय 

गाय को हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय माना जाता है। ऐसे में यदि आप घर में पीतल की कामधेनु गाय की मूर्ति रखते हैं तो इससे घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

PunjabKesari

हंस का जोड़ा 

वास्तु के अनुसार, यदि आप ड्राइंग रुम में हंस के जोड़े की मूर्ति रखते हैं तो इससे आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। घर में बत्तख के जोड़े की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन भी खुशी-खुशी बितता है।  

कछुए की मूर्ति 

सनातन धर्म में कछुए को भी विशेष महत्व है। इस मूर्ति को भगवान विष्णु का रुप ही माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो कछुए को घर के पूरब या फिर उत्तर दिशा में रखना चाहिए। वहीं आप जहां पर धातु से बना कछुआ भी रख सकते हैं। इससे धन की बढ़ोतरी होती है। 

PunjabKesari

Related News