06 MAYMONDAY2024 10:29:12 AM
Nari

बैल पर सवार है मां दुर्गा का आठवां स्वरुप महागौरी, जानिए कैसे करें देवी को प्रसन्न

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Oct, 2023 03:30 PM
बैल पर सवार है मां दुर्गा का आठवां स्वरुप महागौरी, जानिए कैसे करें देवी को प्रसन्न

इन दिनों नवरात्रि के पावन दिन चल रहे हैं। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है। वहीं नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी का माना जाता है। मां महागौरी ने सफेद वस्त्र पहने हैं और वह बैल पर सवार हैं। मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त नवरात्रि के आठवें दिन मां की पूरे मन से पूजा करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप आठवें दिन मां महागौरी की पूजा कैसे कर सकते हैं.....

इसलिए मां को कहते हैं महागौरी 

पुराणों के अनुसार, देवी पार्वजी का जन्म पर्वत राज हिमालय के घर हुआ था। सिर्फ 8 साल की उम्र में ही मां पार्वती को अपने पूर्वजन्म की घटनाओं के बारे में पता चल गया था। मां ने तब से ही भगवान शिव को पति के रुप में प्राप्त करने के लिए तपस्या शुरु कर दी थी। तपस्या के दौरान मां से सिर्फ कंदमूल के फल और पत्तों का सेवन करके अपना जीवन निर्वाह किया था। बाद में मां ने कड़ी तपस्या के लिए सिर्फ वायु पीकर अपनी जीवन व्यतीत करना शुरु कर दिया था। तपस्या से मां पार्वती को महान गौरव मिला था इसलिए उनका नाम महागौरी पड़ा। 

PunjabKesari

कुछ ऐसा है मां का स्वरुप 

महागौरी पूरी तरह से सफेद हैं और उनके वस्त्र और आभूषण भी सफेद रंग के हैं। मां का वाहन बेल हैं इनके दाहिना हाथ अभ्यमुद्रा में है और नीचे वाले हाथ में त्रिशुल है। महागौरी के बाएं हाथ के ऊपर वाले हाथ में डमरु है। डमरु धारण करने के कारण इन्हें शिवा भी कहते हैं। मां के नीचे वाले हाथ में भक्तों को अभ्या देता हुआ वरमुद्रा में हैं। मां का यह स्वरुप शांत मुद्रा में है। पूरे श्रद्धा भाव के साथ मां की पूजा करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं। 

कैसे करें मां की पूजा? 

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद मां की प्रतिमा को गंगाजल के साथ स्नान करवाएं। मां को सफेद रंग के वस्त्र पहनाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां को सफेद रंग काफी पसंद है। ऐसे में उन्हें सफेद पुष्प अर्पित करें। मां को मिष्ठान, पंच मेवा और फल चढ़ाएं। 

PunjabKesari

भोग में अर्पित करें ये चीजें 

मान्यताओं के अनुसार, मां को भोग में नारियल और चीनी की मिठाई बनाकर अर्पित करने से मां खुश होती हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती है। मां की पूजा करने से धन-संपदा से घर भर जाता है। नारियल की बर्फी या लड्डू बनाकर आप मां को अर्पित कर सकते हैं। 

मंत्र 

मां की पूजा के दौरान 'या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रुपेण संस्थिता नमस्त्सयै नमस्तस्यै नमस्त्स्यै नमो नम का जाप करें।'

PunjabKesari

Related News