29 APRMONDAY2024 5:21:05 AM
Nari

Delivery के बाद पहले Periods में आ सकते है ये बदलाव, अभी से जान लें जरूरी बातें

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 May, 2023 07:07 PM
Delivery के बाद पहले Periods में आ सकते है ये बदलाव, अभी से जान लें जरूरी बातें

प्रेगनेंसी के 9 महीने बाद जब पहली बार पीर‍ियड्स आते हैं तो वो सामान्‍य पीर‍ियड्स से अलग होते हैं। ड‍िलीवरी के बाद पहली बार पीर‍ियड्स होने पर आपको सामान्‍य से ज्‍यादा दर्द हो सकता है, फ्लो हैवी हो सकता है। दरअसल मासिक धर्म कब शुरू होगा यह पूरी तरह शिशु को स्तनपान कराने पर निर्भर करता है।

PunjabKesari

अगर कराती हैं ब्रेस्टफीडिंग

अगर कोई महिला स्तनपान कराती है तो पीरियड्स में थोड़ी देर हो सकती है। इसकी वजह है कि दूध के उत्पादन के लिए प्रोलैक्टिन हार्मोन की जरूरत होती है। जिसके कारण प्रजनन हार्मोन कम हो जाते हैं और पीरियड्स में देरी होती है। इन्ही में कुछ महिलाओं को स्‍तनपान करवाने की वजह से 6-8 महीने के बाद माहवारी आना शुरू होती है। जब आप दूध पिलाना बंद कर देती हैं तब पीरियड नार्मल तरीके से शुरू हो जाता है।

PunjabKesari

अगर नहीं कराती हैं ब्रेस्टफ्रीडिंग

अगर कोई महिला ब्रेस्टफ्रीडिंग नहीं कराती है तो उसे डिलिवरी के बाद 1 से लेकर 3 माह के अंदर पीरियड्स हो जाते है। अगर 3 महीने बाद आपको पीरियड्स न हो तो आपको गायनोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए। जिससे पीरियड्स न होने का सही कारण सामने आए।

PunjabKesari

कितने दिन रहेंगे पीरियड्स

स्वास्थ्य स्थिति और हार्मोनल परिवर्तनों के आधार पर पीरियड्स सामान्य से अधिक समय तक रह सकते हैं। आमतौर पर महिलाओं को 7 दिन पीरियड्स आते हैं जबकि कई मामलों में औरतों को 12 दिन अवधि रहती है। पहली अवधि के दौरान, गहरे रंग या चमकीले लाल थक्के दिखाई दे सकते हैं। यह आमतौर पर तब होता है जब आप भारी रक्तस्राव से गुजर रहे होते हैं।

 

 

 

 

Related News