26 APRFRIDAY2024 10:45:39 AM
Nari

इसके बाल तो देखो...लोगों ने फिर ढूंढ निकाली दीपिका के लुक में कमी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 May, 2022 03:24 PM
इसके बाल तो देखो...लोगों ने फिर ढूंढ निकाली दीपिका के लुक में कमी

कान्स फिल्म फेस्टिवल में  बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण छाई हुई है। उनके लुक की चर्चा चारों तरफ हो रही है। कान्स में दीपिका नए - नए   एक्सपेरिमेंट कर अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। साड़ी के बाद अब उनका नया लुक चर्चाओं में बना हुआ है।

PunjabKesari
कान फिल्म फेस्टिवल 2022 के तीसरे दिन दीपिका रेड कलर के बेहद ही खूबसूरत गाउन में नजर आई। वैसे तो यह लुक हर तरफ से परफेक्ट था, लेकिन लोगों ने इसमें भी कमी ढूंढ ही निकाली। इस बार दीपिका को हेयरस्टाइल को लेकर Troll किया जा रहा है।

PunjabKesari

दीपिका ने हर्ट रेड कलर के ऑफ शॉल्डर गाउन के साथ एक खूबसूरत डायमंड नेकपीस पेयर किया, लेकिन लोगों को ये कुछ खास पसंद नहीं आया। यूजर्स को उनका ये लुक एवरेज लगा, इसके साथ ही उन पर  दूसरों को कॉपी करने का भी इल्जाम लग गया है।

PunjabKesari

दीपिका ने बैक से अपने बालों को ट्विट कर मोल्ड किया था। इस मैसी हेयरडो को देखकर एक यूजर ने लिखा-  बाल तो देखो ऐसा लग रहा सो कर उठी हो। हालांकि कुछ ने तो यह तक कह दिया है कि बॉलीवुड डीवा नशे में लग रही है।

PunjabKesari

दीपिका ने रेड लिपस्टिक, पिंक हाईलाइटर, ग्लोइंग मेकअप, काजल, मस्कारे के साथ अपने ड्रीमी लुक को कंप्लीट किया था। कुछ लोगों ने उनकी तारीफॅ में कहा- डीपनेक गाउन और मैसी पोनी में वह काफी क्लासी लग रही है।

 

Related News