16 APRTUESDAY2024 9:40:24 PM
Nari

बुरी नजर से बचाए मोरपंख, राहुदोष भी करेगा दूर

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 05 Feb, 2021 10:49 AM
बुरी नजर से बचाए मोरपंख, राहुदोष भी करेगा दूर

भगवान श्रीकृष्ण की अतिप्रिय चीजों में मोरपंख भी शामिल है। उनके श्रृंगार में मोर पंख को खास स्थान दिया गया है। इसके बिना उनका स्वरुप अधूरा माना जाता है। ज्योतिष व वास्तुशास्त्र में भी मोरपंख शुभता का प्रतीक माना गया है। इससे जुड़े छोटे-छोटे वास्तु टिप्स आप घर के लिए आजमा सकते हैं।  

खुशनुमा माहौल और सकारात्मक ऊर्जा

. घर के मंदिर में मोरपंख व बांसुरी को एक-साथ रखने से घर में प्रेम भाव बढ़ता है। साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है परिवार में सकारात्मक व शांतिमय माहौल बना रहता है।

. मुख्य द्वार पर गणेशजी के साथ मोर पंख रखने से सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं । घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास रहता है। बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती।

PunjabKesari

बुरी नजर से बचाए मोरपंख

-बहुत से बच्चों को रात को सोते समय डर लगता है तो उनके तकिए के नीचे मोरपंख रख दें। इससे बच्चे को किसी की बुरी नजर भी नहीं लगती।

-वास्तु के अनुसार, मोरपंख को फ्रेम करवा कर दीवार पर लगाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

राहुदोष को कैसे करें मोरपंख से दूर

मोरपंख के साथ 21 बार ग्रह मंत्र बोलकर उसपर जल के छींटे मारें। अब मोर के पंख को किसी ऐसी जगह रखे दें जहां किसी की नजर उसपर पड़ती रहे। इससे राहुदोष दूर होगा और जिंदगी में सब मंगलमय होगा।

PunjabKesari

Related News