18 MAYSATURDAY2024 2:09:37 PM
Nari

लो जी, आ गया परिणीति- राघव की शादी का फुल वीडियो, इस तरह बारात को चोरी छिपे देखती नजर आई एक्ट्रेस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Sep, 2023 05:29 PM
लो जी, आ गया परिणीति- राघव की शादी का फुल वीडियो, इस तरह बारात को चोरी छिपे देखती नजर आई एक्ट्रेस

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीरें सर्च कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज है। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर बेहद ही शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ ही मिनट में पूरी शादी की झलक दिखा दी गई है। इस वीडियो में जिस अंदाज में कपल एक दूसरे पर प्यार लुटा रहा है वह देखकर किसी का भी दिल उन पर आ जाए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra


दरअसल परिणीति ने कुछ मिनट पहले वीडियो शेयर कर लिखा- मेरे पति के लिए। वीडियो की शुरुआत होती है एक बड़ी ही सुंदर लोकेशन से जो इन दोनों की शादी की गवाह बनी थी। इसके बाद दिखाई देते हैं दूल्हे राजा जो सज- धज कर अपने परिवार के साथ दुल्हनिया को लेने जा रहे हैं। फिर नजर आती है खूबसूरत दुल्हन जिसे यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनकी शादी हो रही है।

PunjabKesari

वीडियो में देख सकते हैं कि  परिणीति अपने शादी को लेकर बेहद ही खुश नजर आ रही है। इस बीच सबसे प्यारा पल यह है कि जब परिणीति छुपके से बरात देखने की कोशिश करती है तो दूल्हे राजा की नजर उन पर पड़ जाती है। ऐसे में एक्ट्रेस खुद को छिपा लेती है। वह नहीं चाहती थी राघव उन्हें पहले देख लें। यह मूमेंट बेहद ही प्यारा है।

PunjabKesari

फिर बारी आती है परिणीति की एंट्री की जिसमें वह बेहद ही शादी अंदाज में अपने पति की ओर आती दिखाई दे रही है। राघव भी अपनी दुल्हन से नजरें नही हटा पा रहे हैं। स्टेज पर परिणीति के आते ही वह उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। इस बीच दोनों की फैमिली भी दिखाई दे रही है जो इस दौरान बेहद ही खुश नजर आ रहे है। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये शादी कितनी यादगार थी। 

Related News