24 APRWEDNESDAY2024 9:10:55 PM
Nari

परिणीति चोपड़ा ने लंदन में लगवाई कोरोना वेक्सीन की पहली डोज़, हालत हुई खराब!

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 15 Jul, 2021 11:59 AM
परिणीति चोपड़ा ने लंदन में लगवाई कोरोना वेक्सीन की पहली डोज़, हालत हुई खराब!

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों लंदन में अपना हाॅलीडे एंज्वाॅय कर रही है। वहीं हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने लंदन में ही कोरोना वेक्सीनेशन भी करवा लिया है।  परिणीति ने खुद इस बात की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उन्होंने लंदन में फाइजर की COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगवा ली है। उन्होंने वैक्सीनेशन के बाद की अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। शेयर की गई तस्वीरों में परिणीति की हालत ठीक नहीं लग रही।

PunjabKesari

वैक्सीनेशन के बाद बोलीं परिणीति मुझे बहुत दर्द हो रहा है 
परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते पोस्ट में लिखा कि मैंने अपना वैक्सीनेशन करवा लिया है। कुछ तस्वीरें खिंचाई हैं। मुझे बहुत दर्द हो रहा है। परिणीति वैक्सीनेशन के दौरान काफी खुश नजर आ रही थी। हालांकि बाद में उन्होंने एक और तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्हें काउच पर लेटे हुए देखा जा सकता है क्योंकि वैक्सीनेशन के बाद उनके बाई हाथ में दर्द हो रहा है, एक्ट्रेस की ये तस्वीर उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने खींची हैं।

PunjabKesari

वहीं, परिणीति के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर उन्हें अपना ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं। बतां दें कि परिणीति की इस साल तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें 'संदीप और पिंकी फरार', 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' और 'साइना बायोपिक' शामिल है। 

PunjabKesari

हाल ही में परिणीति चोपड़ा तुर्की में छुट्टियां मना कर वापस आई हैं। तुर्की से लगातार वह अपनी तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही थीं।

परिणीति चोपड़ा  फिल्म 'साइना' को लोगों ने खूब पसंद किया है। यह फिल्म बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक थी। फिल्म में परिणीति लीड रोल में नजर आई थीं, जिसमें वह साइना की भूमिका में थीं।

Related News