03 MAYFRIDAY2024 11:56:26 PM
Nari

सगाई में चाहिए चेहरे पर Parineeti Chopra सा ग्लो तो फॉलो करें ये Makeup Tips

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 24 Sep, 2023 11:49 AM
सगाई में चाहिए चेहरे पर Parineeti Chopra सा ग्लो तो फॉलो करें ये Makeup Tips

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इसी साल 13 मई को आप के नेता राघव चड्ढा से सगाई की थी। आज वो शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सगाई के लिए उन्होंने बेहद ही सुंदर आउटफिट चुना था। लेकिन उससे भी सुंदर उनका ग्लॉसी मेकअप था। आइए एंगेजमेंट पार्टी में एक्ट्रेस की तरह कहर ढाने के लिए आपको भी कुछ मेकअप टिप्स बताते हैं जो आप भी अपनी एंगेजमेंट में ट्राई कर सकती हैं...

सिंपल बेस मेकअप

ग्लॉसी मेकअप के लिए आप भी मेकअप बेस को बिल्कुल सिंपल रखा है। इसके लिए चेहरे पर प्राइमर और लिक्विड फाउंडेशन लगाना है।

हाइलाइटर

आप अंडर आई को हाइलाइट करें। इससे आपको परफेक्ट ग्लॉसी मेकअप लुक मिलेगा जिसमें आप बहुत सुंदर लगेगा।

PunjabKesari

आईशैडो

आप बेस रेडी होने के बाद हिसाब से आईशैडो का इस्तेमाल करें। एक्ट्रेस ने ब्लैक स्मोकी आईशैडो का इस्तेमाल किया था।

ब्लश लगाएं

चीक बोन्स को हाईलाइट करने के लिए आप ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए ब्लश ज्यादा म लगाएं। ये आपको फीचर्स को शर्प करेगा। 

PunjabKesari

आईलैशेज और आईब्रो

आप आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए एक्ट्रेस की तरह लॉन्ग आईलैशेज का इस्तेमाल करें। इसके बाद मस्कारा से कर्ल करें और आईब्रो पाउडर सेट करें।

लिपस्टिक

एक्ट्रेस ने आईवरी कलर मैचिंग डार्क लिपस्टिक लगाई हुई है। आप भी ग्लॉसी मेकअप के लिए हमेशा बोल्ड कलर की लिपस्टिक लगाएं।

PunjabKesari

हेयरस्टाइल

परी ने आउटफिट के साथ मेकअप लुक को परफेक्ट दिखाने के लिए वेवी हेयरस्टाइल चूज किया था। आप भी इस तरह से एलिगेंट लुक पा सकते हैं।

सगाई के दिन खूबसूरत दिखने के लिए परी के इन मेकअप टिप्स अपना सकती हैं।


 

Related News