04 MAYSATURDAY2024 2:00:31 AM
Nari

इन 4 हैंडसम हंक्स से इश्क लड़ा चुकी हैं Parineeti Chopra ,अब बनेंगी राघव चड्ढा की दुल्हनिया

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 12 May, 2023 02:22 PM
इन 4 हैंडसम हंक्स से इश्क लड़ा चुकी हैं Parineeti Chopra ,अब बनेंगी राघव चड्ढा की दुल्हनिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आप नेता राघव चड्ढा से इश्क फरमाने में लगी हुईं है। हर जगह दोनों साथ में नजर आ रहे हैं।  हाल ही में एक्ट्रेस और आप नेता आईपीएल मैच देखते हुए भी स्पॉट किए गए थे। इसके बाद ये कपल मुंबई में डेट नाइट एंजॉय करते दिखे। तमाम अटकलों के बाद अब फाइनली इनकी सगाई की तारीख रिवील हो ही गई है। कहा जा रहा है कि कल ये कपल सगाई कर लेगा। लेकिन इससे पहले भी परी कई सारे हैंडसम हंक्स पर दिल हार चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में...

उदय चोपड़ा

फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा के साथ परिणीति का रिश्ता कुछ समय चला था। हालांकि दोनों ने इसे दुनिया के सामने कबूल नहीं किया।

PunjabKesari

अर्जुन कपूर

परिणीति ने फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद परिणीति और अर्जुन का रिश्ता सुर्खियों में था। खबरों की मानें तो 2 साल तक दोनों रिश्ते में थे, लेकिन उस वक्त दोनों का करियर शुरू ही हुआ था और अर्जुन Commitment नहीं देना चाहते थे, जिसके चलते दोनों के रास्ते जुदा हो गए।

PunjabKesari

आदित्य रॉय कपूर

फिल्म दावत-ए- इश्क के दौरान आदित्य और परिणीति के रिश्ते की खबर चली थी। फिल्म के प्रोमोशन के दौरान भी दोनों काफी करीब दिखे थे, हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया।

PunjabKesari

हार्डी संधू

पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और परिणीति को अक्सर साथ में देखा जाता था, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को नकार दिया था।

PunjabKesari

Related News