28 APRTUESDAY2026 6:07:33 PM
Nari

Paneer गट्टे की सब्जी

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 28 Apr, 2026 03:11 PM
Paneer गट्टे की सब्जी

नारी डेस्क: गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में अगर घर में मेहमान आ जाए तो खाना पकाने का मन नहीं करता, इसलिए बहुत से लोग है जो बाहर से खाना मंगवा लेते है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी आसान रेसिपी बताने वाले है। जिसे आप झट से बना लेंगे। हम बात कर रहे है पनीर के गट्टे की। पनीर गट्टे की सब्जी एक राजस्थानी व्यंजन है, जिसमें बेसन के नरम गट्टों के अंदर पनीर भरकर दही-आधारित मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है। यह सब्जी शादियों और खास मौकों पर बनाई जाती है। गट्टे बनाने के लिए बेसन को दही और मसालों के साथ गूंथकर, उसमें पनीर स्टफ करके उबाला जाता है और फिर ग्रेवी में पकाया जाता है। ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। आप रोटी, पराठे और चावल के साथ भी इसे खा सकते है। चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका...

PunjabKesari

सामग्री (Ingredients)

गट्टे के लिए-

बेसन – 120 ग्राम
दही – 2 टेबलस्पून
हल्दी – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
सूखी कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
नमक – 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
अजवाइन – 1 छोटा चम्मच
पानी – 80 मिली

स्टफिंग के लिए-

पनीर – 200 ग्राम
नमक – 1/8 छोटा चम्मच

ग्रेवी के लिए-

पानी – 800 मिली (उबालने के लिए)
दही – 140 ग्राम
हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
तेल – 2 टेबलस्पून
जीरा – 1 छोटा चम्मच
प्याज – 160 ग्राम (कटा हुआ)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 2 छोटे चम्मच
टमाटर प्यूरी – 150 ग्राम
गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
नमक – 1/8 छोटा चम्मच
पानी – 120 मिली
हरा धनिया – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yum (@yum.recipe)

 

बनाने की विधि (Preparation)

1. गट्टे का आटा तैयार करें: एक बाउल में बेसन, दही, हल्दी, लाल मिर्च, कसूरी मेथी, नमक, धनिया पाउडर, अजवाइन और पानी डालकर नरम आटा गूंध लें। 5–7 मिनट के लिए ढककर रख दें।

2. पनीर स्टफिंग तैयार करें: एक बाउल में पनीर और थोड़ा नमक मिलाकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।

3. गट्टे बनाएं: बेसन के आटे की छोटी लोई लें, उसे चपटा करें और बीच में पनीर बॉल रखकर बंद कर दें। गोल आकार दें।

4. गट्टे उबालें: 800 मिली उबलते पानी में ये बॉल्स डालें और 4–5 मिनट तक उबालें। फिर निकालकर अलग रख दें।

5. दही का मिश्रण तैयार करें: एक बाउल में दही, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।

6. ग्रेवी बनाएं: कढ़ाही में तेल गर्म करें, उसमें जीरा डालें, फिर प्याज डालकर 7–8 मिनट तक भूनें, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 2–3 मिनट पकाएं, टमाटर प्यूरी डालें और 7–8 मिनट तक पकाएं।

7. ग्रेवी में दही मिलाएं: अब तैयार दही मिश्रण, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। 120 मिली पानी डालकर 2–3 मिनट पकाएं।

8. गट्टे डालें: अब उबले हुए गट्टे डालें और हल्का मिलाकर गैस बंद कर दें।

9. सर्व करें: इसे सर्विंग बाउल में निकालें, ऊपर से हरा धनिया और क्रीम से सजाएं।

नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें। 
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum
 

Related News