29 APRMONDAY2024 4:09:19 AM
Nari

देवी-देवताओं को प्रिय है ये फूल, पूजा में अर्पित करने से मिलेगा मनचाहा वरदान

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Feb, 2023 05:23 PM
देवी-देवताओं को प्रिय है ये फूल, पूजा में अर्पित करने से मिलेगा मनचाहा वरदान

हिंदू धर्म में भगवान की पूजा में अलग-अलग तरह के फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। सनातन धर्म के अनुसार, फूलों के बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। इन्हें पवित्रता का प्रतीक भी माना जाता है। पूजा में यदि देवी-देवताओं को उनके प्रिय फूल अर्पित किए जाएं तो वह प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके अलावा फूलों की खुशबू घर महकाने का काम भी करती हैं। इससे घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है और मन पर शांत प्रभाव पड़ता हैं। लेकिन पूजा में किस-किस देवी-देवता को कौन सा फूल अर्पित करना चाहिए आज आपको इसके बारे में बताएंगे तो आइए जानते हैं...

मां पार्वती 

मान्यताओं के अनुसार, मां पार्वती को ऐसे सारे फूल काफी पसंद है जो भगवान शंकर को अर्पित किए जाते हैं। सफेद कमल, पलाश और चंपा के फूलों से आप मां पार्वती की पूजा कर सकते हैं। 

PunjabKesari

धतूरा 

भगवान शिव को धतूरा काफी प्रिय है। इसके अलावा हरसिंगार, नागकेसर के सफेद फूल, सूखे कमल गट्टे के फूल, कनेर कुसुम, आक, कुश जैसे फूल भी भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं।

सूर्य भगवान 

भगवान सूर्य को कुटज के फूल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप सूर्य देव को आक, कनेर, कमल, चंपा, पलाश, अशोक, बेला, मालती जैसे फूल भी पूजा में अर्पित कर सकते हैं। 

PunjabKesari

मां दुर्गा 

मां दुर्गा को लाल रंग के फूल बहुत ही पसंद है। गुलाब, गुड़हल जैसे फूल आप मां दुर्गा को अर्पित कर सकते हैं। इसके अलावा बेला, अशोक, केवड़ा, अमलतास के फूल भी आप मां को चढ़ा सकते हैं।  

गणेश जी  

भगवान गणेश को तुलसी छोड़कर आप कोई भी फूल चढ़ा सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को दुर्वा चढ़ाई जाती है। 

PunjabKesari

भगवान विष्णु 

भगवान विष्णु को आप कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती जैसे फूल बहुत ही प्रिय है। कार्तिक महीने में आप भगवान नारायण की केतकी के फूलों से पूजा कर सकते हैं। 

मां सरस्वती 

मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए आप सफेद या पीले रंग के फूल चढ़ा सकते हैं। इसके अलावा सफेद गुलाब, सफेद कनेर या फिर पीले गेंदे के फूल भी आप मां सरस्वती को अर्पित कर सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News