17 FEBTUESDAY2026 11:46:02 AM
Nari

म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर: 54 साल की उम्र में जाने माने कंपोजर नहीं रहे

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 25 Jan, 2026 12:29 PM
म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर: 54 साल की उम्र में जाने माने कंपोजर नहीं रहे

  नारी डेस्क: ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर है। मशहूर म्यूजिक कंपोजर अभिजीत मजूमदार का रविवार, 25 जनवरी 2026 को 54 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कई महीनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज AIIMS, भुवनेश्वर में किया जा रहा था।

अभिजीत की तबीयत अक्टूबर 2025 से लगातार खराब थी। शुरुआत में उन्हें कटक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया, और कुछ समय के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया। सितंबर के अंत में उनकी हालत में कुछ सुधार देखा गया था और उन्हें ICU से बाहर शिफ्ट किया गया था, लेकिन वे पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए।

ये भी पढ़ें:  डॉक्टरों ने कहा था 'बचना मुश्किल': कीमो छोड़ा जंगल में बिताई रातें, 10 महीने में कैंसर हुआ गायब!

अभिजीत के निधन की खबर से उनके परिवार, फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी सोशल मीडिया पर उनके निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी।

अभिजीत मजूमदार ने ओडिया म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा और रचनाओं से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
  

 
 

Related News