02 MAYTHURSDAY2024 8:56:29 PM
Nari

Priyanka को पाकर खुद को lucky मानते Nick jonas, कहा-'मेरी शादी ऐसी…'

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 19 Jan, 2024 07:12 PM

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड पॉप स्टार निक जोनस की बेटी माल्ती मैरी 2 साल की हो गई हैं। पेरेंट्स ने बेटी का बर्थ डे सेलिब्रेट किया। पीसी और निक को एक साथ देखकर लोग काफी एक्साइटिड हो जाते हैं। प्रियंका उन दीवाज में से एक हैं जिन्हें शादी और उम्र को लेकर काफी ट्रोल किया जाता है। एक तो वह अपने पति निक से उम्र में करीब 11 साल बड़ी हैं, दूसरा उनके पति इंडियन नहीं विदेशी हैं। जब दोनों की शादी हुई तो प्रियंका को ट्रोल किया गया कि ये शादी ज्यादा दिन नहीं चलेगी। वहीं उम्र को लेकर उन्हें कई बार मां-बेटे की जोड़ी कहकर भी ट्रोल किया गया लेकिन प्रियंका-निक के रिश्ते को कोई फर्क नहीं पड़ा।

PunjabKesari

पत्नी प्रियंका के तारीफ के पल बांधते हैं निक

वहीं निक कई बार प्रियंका के साथ इंडिया आ चुके हैं और पीसी की बदौलत ही उन्होंने यहां के कल्चर को समझा। वह प्रियंका के साथ पूजा करते हुए भी कई बार दिख चुके हैं। निक कई बार अपनी पत्नी के तारीफों के पुल बांध चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने उस हिंदू भारतीय महिला से शादी की है जिससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने हिंदू धर्म के बारे में जो कुछ सुना वो सच में काफी इंस्पायरिंग है।

PunjabKesari

भारतीयों को भी खासे पसंद है प्रियंका के पति

किसी ने सच ही कहा है कि एक सही औरत आपकी जिंदगी को बहुत अच्छा कर सकती हैं, उसे बदल सकती हैं। वहीं निक को भी भारतीय फैंस पसंद करते हैं और उन्हें नेशनल जीजू जैसे कई नामों से बुलाते हैं। निक को अक्सर प्रियंका के साथ इवेंट्स में देखा जाता है जहां वह अपनी बीवी की खूब खातिरदारी करते दिखते हैं। कई मौकों पर तो प्रियंका के ड्रेस को निक खुद ही ठीक करते दिख चुके हैं।

PunjabKesari

निक की इसी खासियत पर प्रियंका कायल है।  महिलाओं की इज्जत कैसे करनी हैं निक को बखूबी आता है। वहीं फैंस भी निक की इन्हीं खूबियों पर मरते हैं। शादी के लिए निक अपनी फैमिली के साथ इंडिया आए थे और उदयपुर में उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों की वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो कई दिनों तक वायरल होती रही थी। वहीं दोनों ने क्रिश्चियन ट्रडीशनल में भी शादी की थी। शादी के कुछ देर बाद प्रियंका-निक सरोगेसी के जरिए माल्ती मैरी के पेरेंट्स बने।

PunjabKesari

Related News