12 JANMONDAY2026 11:38:02 AM
Nari

मुख्य द्वार पर बिल्कुल भी न रखें ऐसी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज !

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Oct, 2023 02:42 PM
मुख्य द्वार पर बिल्कुल भी न रखें ऐसी चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज !

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत ही महत्व बताया गया है। यदि इस शास्त्र के अनुसार, चीजों को घर में रखा जाए तो आशियाने में पॉजिटिविटी का संचार होता है और व्यक्ति के जीवन में खुशहाली रहती है। इसके अलावा वास्तु में घर के मुख्य द्वार को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पूरे कायदे के साथ पालन करने से धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है और मां लक्ष्मी की कृपा भक्तों पर बनती हैं। आइए जानते हैं इन वास्तु नियमों के बारे में....

साफ रखें मुख्य द्वार 

घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। क्योंक गंदे जगह पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। यदि आप घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई करते हैं घर में सुख-संपन्नता रहती है। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि मुख्य द्वार पर गंदा पानी इक्ट्ठा न हो इससे भी घर में नेगेटिव एनर्जी आती है।  

PunjabKesari

न रखें ये चीजें 

हिंदू धर्म में झाड़ू भी बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसलिए कभी भी झाड़ू मुख्य द्वार पर न रखें। जहां पर झाड़ू रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसके अलावा यहां पर जूते-चप्पल और कूड़ेदान भी न रखें।

बिजले के खंभे 

मुख्य द्वार के पास या सामने बिजली की तार खंभे भी नहीं होने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसी चीजों का जहां पर होना शुभ नहीं माना जाता। इसके अलावा यहां पर कांटेदार पौधे भी लगे अच्छे नहीं होते। यहां पर कांटेदार पौधे होने से रिश्तों में दरार आने लगती है। 

PunjabKesari

मनी प्लांट 

वास्तु में शुभ माना जाने वाला मनी प्लांट भी घर के बाहर लगाना शुभ नहीं होता। इस पौधे को धन का पौधा माना जाता है ऐसे में यदि इसको घर के बाहर लगाया जाए तो सबकी नजर इस पर पड़ती है और घर की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।  

PunjabKesari

Related News