23 APRTUESDAY2024 8:02:36 AM
Nari

Kitchen Vastu: रात में सोने से पहले बिल्कुल भी न छोड़े झूठे बर्तन, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Mar, 2023 04:42 PM
Kitchen Vastu: रात में सोने से पहले बिल्कुल भी न छोड़े झूठे बर्तन, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का खास महत्व बताया गया है। वहीं किचन को लेकर भी इस शास्त्र में कई सारे नियम बताए गए हैं वास्तु मान्यताओं के अनुसार, किचन से निकलने वाली ऊर्जा घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालती है। इसके अलावा यह ऊर्जा आर्थिक स्थिति भी प्रभावित करती है। किचन में की गई कई गलतियां घर में नेगेटिव एनर्जी का कारण बनती हैं। इसलिए इन नियमों का पालन करना जरुरी होता है। 

झूठे बर्तन 

किचन में कभी भी रात में झूठे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, यह घर में दुर्भाग्य का कारण बनते हैं। 

PunjabKesari

मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज 

घर की किचन में झूठे बर्तन छोड़ना बहुत ही अशुभ माना जाता है। यदि किचन में रात को झूठे बर्तन हो तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में भी उनका कभी भी वास नहीं होता। रात में पड़े बर्तन घर में दरिद्रता लाते हैं। 

आर्थिक स्थिति होगी प्रभावित 

इसके अलावा झूठे बर्तन घर की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित करते हैं। इससे घर के सदस्यों के ऊपर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है और घर में कंगाली आती है। 

PunjabKesari

राहु केतु का पड़ता है अशुभ प्रभाव 

झूठे बर्तनों के कारण घर के लोगों पर राहु केतू का भी अशुभ प्रभाव पड़ता है इसके अलावा घर में पैसा भी नहीं टिक पाता। 

गैस चूल्हा भी नहीं छोड़ना चाहिए गंदा 

रात में कभी भी गैस चूल्हा भी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए माना जाता है कि गैस चूल्हा गंदा छोड़ने से मां अन्नपूर्णा देवी नाराज होती है। इसके अलावा घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। 

PunjabKesari

किचन भी न छोड़ें गंदा 

इसके अलावा रात में खाना खाने के बाद किचन भी हमेशा साफ करके सोना चाहिए। माना जाता है कि किचन में भी मां अन्नपूर्णा का वास होता है इसलिए इसे कभी भी गंदा नहीं छोड़ना चाहिए।  

Related News