29 APRMONDAY2024 2:01:24 PM
Nari

धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो जाएगा भारी नुकसान

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Nov, 2023 06:18 PM
धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो जाएगा भारी नुकसान

हिंदू धर्म में दीवाली को बहुत ही पवित्र त्योहार माना जाता है। वहीं दीवाली के ठीक पहले धनतेरस मनाई जाती है। धनतेरस पर कुछ चीजों की खरीददारी करना बहुत ही शुभ मानी जाती है।वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस दिन कुछ चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी चीजें जो धनतेरस पर अपने घर में नहीं लानी चाहिए। 

कांच 

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कभी भी कांच की चीजों को नहीं खरीदना चाहिए। कांच को राहू का प्रतीक माना जाता है। वहीं इस दिन कांच का इस्तेमाल करना भी ठीक नहीं माना जाता है। 

PunjabKesari

स्टील के बर्तन 

धनतेरस वाले दिन स्टील के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए। स्टील की जगह कॉपर या फिर ब्रॉन्ज के बर्तन खरीद सकते हैं। 

लोहा 

लोहा या इससे बनी चीज भी धनतेरस वाले दिन अपने घर भूलकर भी नहीं लानी चाहिए। यदि आप फिर भी लोहे के बर्तन खरीदना चाहते हैं तो धनतेरस के पहले ही उनकी खरीददारी कर लें। इस दिन लोहा खरीदने से घर में दरिद्रता आती है और शनि दोष लगता है। 

आर्टिफिशयल ज्वेलरी 

मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सोना, चांदी और हीरे की ज्वेलरी खरीदनी शुभ मानी जाती है लेकिन आर्टिफिशयल ज्वेलरी खरीदने से जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। 

PunjabKesari

घी, रिफाइंड जैसी चीजें 

धनतेरस के शुभ मौके पर तेल या फिर तेल से बनी चीजें जैसे घी, रिफाइंड भी नहीं खरीदने चाहिए। यदि धनतेरस वाले दिन आपको तेल या घी की जरुरत है तो पहले ही खरीद लें।

प्लास्टिक का सामान 

प्लास्टिक का कोई भी सामान धनतेरस वाले दिन नहीं खरीदन चाहिए। क्योंकि इस दिन पूजा में प्लास्टिक का इस्तेमाल करना वर्जित माना जाता है। 

नुकीले चीजें 

इस दिन नुकीली चीजें जैसे चाकू, छूरी, कैंची भी नहीं खरीदनी चाहिए। इस तरह का सामान धनतेरस वाले दिन खरीदने से मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं और घर में लड़ाई झगड़े की संभावना बढ़ जाती है।

PunjabKesari

Related News