30 APRTUESDAY2024 10:46:20 PM
Nari

बर्बादी का कारण बन सकती हैं घर में पड़ी ये चीजें, होलिका दहन से पहले निकाल दें बाहर

  • Edited By palak,
  • Updated: 28 Feb, 2023 01:36 PM
बर्बादी का कारण बन सकती हैं घर में पड़ी ये चीजें, होलिका दहन से पहले निकाल दें बाहर

होली का त्योहार इस बार 8 मार्च को मनाया जाएगा। रंगो के त्योहार से पहले होलिका दहन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन 7 मार्च को किया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन से पहले घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करना बहुत ही जरुरी होता है ताकि होलिका दहन की अग्नि में नेगेटिविटी जलकर घर का वातावरण पॉजिटिव बन सके। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी चीजें जो होलिका दहन से पहले घर से बाहर निकाल देनी चाहिए.

पुराने कपड़े 

होलिका दहन से पहले पुराने कपड़े जरुरतमंद लोगों को दान करें। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, जिन कपड़ों का आप इस्तेमाल नहीं कर रहे उनका दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari

जूते चप्पल 

होली की सफाई के दौरान पुराने जूते चप्पल भी घर से बाहर निकाल दें। घर में टूटे जूते चप्पल रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और आपको पैसे संंबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए होलिका दहन से पहले इन चीजों को अपने घर से बाहर निकाल दें। 

टूटी तस्वीर 

होलिका दहन से पहले यदि घर में कोई टूटी हुई तस्वीर है तो उसे भी घर से बाहर निकाल दें। मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का वास हो सकता है। यदि मंदिर में कोई भगवान की मूर्ति टूट गई है तो उसे पहले ही घर से निकालकर जल में प्रवाह कर दें। 

PunjabKesari

लगाएं तुलसी का पौधा 

घर में यदि तुलसी का पौधा सूख गया है तो उसे भी बदल दें। सूखी तुलसी का पौधा घर में लगाना अशुभ माना जाता है। होलिका दहन वाले दिन पूर्णिमा होती है ऐसे में आप उस दिन भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। 

नया झाड़ू 

यदि आप नया झाड़ू खरीदने की सोच रहे हैं तो होलिका दहन से पहले झाड़ू ला सकते हैं। यदि झाड़ू पुरानी हो गई है तो उसे फेंके नहीं बल्कि नई झाड़ू लाकर पुरानी को मिट्टी में दबा दें। 


PunjabKesari

Related News