06 OCTSUNDAY2024 11:27:08 AM
Nari

यंग लड़कियों को भी मात देती हैं Neetu Kapoor, ये है फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 08 Jul, 2024 12:06 PM
यंग लड़कियों को भी मात देती हैं Neetu Kapoor, ये है फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का राज

नारी डेस्क: 80 के दशक में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रही चुकीं नीतू कपूर आज भी बेहद खूबसूरत हैं। अपनी ग्लोइंग स्किन से वो आज की यंग एक्ट्रेसेस को भी मात दे रही हैं। लेकिन उनके चेहरे पर चमक के पीछे का राज ये है कि वो अपने हेल्थ और डाइट का खूब ध्यान रखती हैं। तो चलिए आज एक्ट्रेस के 66th बर्थडे के मौके पर आपको बताते हैं नीतू कपूर की ब्यूटी सीक्रेट...

PunjabKesari

वर्कआउट से लेकर डाइट तक का खोला राज

वह अपने वर्कआउट रुटीन से लेकर डाइट और स्किन तक का ध्यान रखने की के लिए काफी कुछ करती हैं। साथ में वो खुशी और positive रहने की कोशिश करती हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि यदि व्यक्ति खुश रहे तो अपनी उम्र से 5 साल छोटा दिख सकता है, जैसा कि वो भी करती हैं। उन्होंने जाहिर किया था 'आप अपने बालों और त्वचा के बारे में एक सीमा तक ही कुछ कर सकते हैं। इस सबमें मेन रोल जीन्स निभाते हैं। हालांकि, आप जो कर सकते हैं, वो है हमेशा खुश रहना। टच वुड, मैं कभी दुखी नहीं होती हूं।'

नीतू कपूर का डाइट चार्ट

खबरों के अनुसार नीतू कपूर सुबह 10 बजे ब्रेकफास्ट करती हैं। जिसमे एक बाउल पपीता के साथ दो एग व्हाइट टोस्ट पर लेती हैं और साथ में शुगर फ्री चाय पीना पसंद करती हैं। वहीं 12 बजे वो एक गिलास बटरमिल्क और तरबूज खाती हैं। 2 बजे लंच के टाइम पर 1 रोटी, दाल या चिकन के साथ सूखी सब्जी पसंद है। वहीं स्नैक्स में 4 बजे 5 बादाम, 2 अखरोट और 6 बजे के करीब दो क्रीम क्रैकर्स प्रिफर करती हैं। सब्जियों का सूप और एक फ्रूट रात को 8 बजे खाने के बाद डिनर में 1 रोटी, दाल और अंडे की भुर्जी खाती हैं। 

PunjabKesari

स्किन ग्लो के लिए करती हैं वर्कआउट

एक्ट्रेस इस उम्र में भी वर्कआउट करती हैं। उनका कहना है कि सुंदर और ग्लोइंग स्किन के लिए exercise करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप 'कार्डियो कर सकती हैं, इससे आपकी ब्लड वेसल्स खुलती हैं। साथ ही इससे होने वाला स्मूद ब्लड फ्लो स्किन के ग्लो को बढ़ाता है। उन्होंने कहा था कि खुशी, अनुशासन और व्यायाम- ये तीनों ग्लोइंग लाइफ की चाबी हैं।

PunjabKesari

Related News