18 APRTHURSDAY2024 12:05:58 AM
Nari

इन देशों में भारतीय करेंसी की कीमत अधिक, सस्ते में लें घूमने का मजा

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Feb, 2021 04:41 PM
इन देशों में भारतीय करेंसी की कीमत अधिक, सस्ते में लें घूमने का मजा

जिंदगी में विदेश घूमने की हर किसी की इच्छा होती है। मगर बजट कम होने से हर कोई बाहर घूमने का प्लान नहीं कर सकता है। मगर इस पर उदास होने की जरूरत नहीं है। आप कम पैसों में भी दुनिया के कई देशों की सैर कर सकते हैं। जी हां, दुनिया में ऐसे बहुत से देश है, जहां पर भारतीय करेंसी की कीमत अधिक है। ऐसे में आप कम बजट में इस देशों पर आसानी से अपने दोस्तों व फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। 

जापान

जापान खूबसूरत नजारों व शांति से भरा देश है। यहां पर माउंट फिजी, गोल्डन पवेलियन, हाइम जी कैसल, टोक्यो टावर, तोदैइजी टेम्पल आदि आकर्षण के मुख्य केंद्र है। बात हम पैसों की करें तो भारत का 1 रुपया 1.60 जापानी येन के बराबर है। ऐसे में आप बजट में जापान घूमने का मजा उठा सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

श्रीलंका

आप दोस्तों व फैमिली के साथ श्रीलंका भी घूमने जा सकते हैं। इसका इतिहास रामायण काल से जुड़ा है। यहां पर आप अपने ट्रिप का दोगुना मजा ले सकते हैं। भारत का 1 रुपया 2.30 श्रीलंकाई रुपये के बराबर है। यहां पर आप नाइन आर्च ब्रिज, मिनटेल, गल विहार, उदावलावे नेशनल पार्क पर घूमने अपने ट्रिप को एन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा यहां के आकर्षण स्थल रावण वॉटरफॉल व याला नेशनल पार्क जरूर जाएं। 

PunjabKesari

PunjabKesari

हंगरी

हंगरी यूरोप में सस्ते देश में आता है। यहां का 1 रुपया 4.22 हंगेरियाई फ़ॉरिंट के बराबर माना जाता है। हंगरी रोमन, तुर्की और अन्य संस्कृतियों से प्रभावित है। ऐसे में यहां पर आप सुंदर वास्तुकला को देख सकते हैं। इसके अलावा इसकी राजधानी बुडापेस्ट की दुनियाभर में रोमांटिक शहरों में गिनती की जाती है। ऐसे में पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइप स्पेंड करने लिए यह बेस्ट जगह है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

वियतनाम 

वियतनाम नदियों, बौद्ध पगोडा व लजीज खाने से दुनियाभर में मशहूर है। इसके अलावा यह सस्ते देशों की लिस्ट में आता है। आप यहां पर बजट में घूमने के साथ शॉपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। असल में, भारत का 1 रुपया 334.68 वियतनामी दोंग के बराबर है। यहां का मुख्य आकर्षण युद्ध के संग्रहालय और फ्रेंच वास्तुकला है। वियतनाम के हनोई और हो ची मिन्ह शहर में आप नाईटलाइफ को एन्जॉय कर सकते हैं। इसके अलावा हालोंग बे, हा गियांग, स्थल सापा, क्वांग बिन्ह, मेकांग डेल्टा आदि जगह घूमने के लिए बेस्ट है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

नेपाल

भारत के पड़ौसी देश पर घूमने का प्लान करना भी सही रहेगा। यहां पर आपका समय और पैसा दोनों ही बचेगा। आपके यहां जाने के लिए बस सेवा आसानी से मिल जाएगी। बात अगर भारतीय करंसी की करें तो यहां का 1 रुपए नेपाल के 1.60 नेपाली रुपए के बराबर है। ऐसे में आप बजट में ही खूबसूरत पहाड़ियों, मंदिरों व मठ आदि को देखने का आनंद मना सकते हैं। 

 

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News