18 APRTHURSDAY2024 1:55:25 AM
Nari

क्रिसमस स्पैशल: Mini Gingerbread Houses

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 21 Dec, 2020 10:12 AM
क्रिसमस स्पैशल: Mini Gingerbread Houses

क्रिसमस पार्टी के लिए कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप मिनी जिंजरब्रेड हाउस (Mini Gingerbread Houses Recipe) ट्राई कर सकते हैं। बनाने में आसान होने के साथ यह खाने में भी बेहद स्वादिष्ट है। चलिए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी...

सामग्री (सर्विंग्स - 5-7):

मक्खन - 120 ग्राम
कैस्टर शुगर - 120 ग्राम
अंडा - 1
आटा - 500 ग्राम
बेकिंग सोडा - 1 चम्मच
जिंजर ब्रेड मसाला - 3 चम्मच
शहद - 200 ग्राम

PunjabKesari

(रॉयल आइसिंग)

आइसिंग शुगर - 500 ग्राम
अंडा व्हाइट - 2
वेनिला एक्सट्रेक्ट - 1 चम्मच

बनाने का तरीका

1. एक मिक्सिंग बाउल में मक्खन, कैस्टर शुगर को मिलाकर एकसार होने तक फेंटें।
2. इसमें 1 अंडा, आटा, बेकिंग सोडा, जिंजर ब्रेड मसाला और शहद अच्छे तरह मिलाएं।
3. मिश्रण को 15 मिनट के लिए रेफ्रिजरेट करें।
4. आटे की ढोह पर सूखे आटे के साथ 4-5 मि.मी. तक रोल करें और मनचाहे आकार में काट लें।
5. ओवन को 350°F/180°C पर प्रीहीट करें। मिश्रण को 15 मिनट तक किनारों के भूरा होने तक बेक करें।

PunjabKesari

(रॉयल आइसिंग)

1. एक मिक्सिंग बाउल में आइसिंग शुगर, अंडे का सफेद भाग, वेनिला एक्सट्रेक्ट को 3-5 मिनट तक फेंटें।
2. इससे घरों के हिस्सों को एक साथ गोंद की तरह चिपका दें और कुछ देर सेट होने के लिए अलग रख दें।
3. इसके बाद आप जैसा चाहें वैसा सजाएं।
4. लीजिए आपका मिनी जिंजरब्रेड हाउस बनकर तैयार है। अब आप इसे क्रिसमस पार्टी के लिए सर्व कर सकते हैं।

PunjabKesari

Related News