25 APRTHURSDAY2024 2:18:38 PM
Nari

मीका सिंह को  मिल गई उनकी वोटी! इस राजकुमारी के हाथ सजेगी सिंगर के नाम की मेहंदी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Jul, 2022 05:50 PM
मीका सिंह को  मिल गई उनकी वोटी! इस राजकुमारी के हाथ सजेगी सिंगर के नाम की मेहंदी

जाने- माने सिंगर मीका सिंह का शो 'स्वयंवर - मीका दी वोटी' इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। राखी सावंत, रतन राजपूत और राहुल महाजन के बाद अब 45 साल के मीका सिंह भी स्वयंवर के जरिये अपनी  लाइफ पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। अब खबर आई है कि सिंगर ने अपनी होने वाली दुल्हनिया को चुन लिया है और वह जल्द ही इसका ऐलान कर सकते हैं।

PunjabKesari

खबरों की मानें तो मीका सिंह की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी सिंगर का दिल जीतने में कामयाब हो गई है। यानी कि उन्होंने मीका के दिल के साथ- साथ शो भी जीत लिया है। हालांकि आकांक्षा  से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- शो जब तक टेलीकास्ट नहीं होता, मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती, मैं कॉन्ट्रैक्ट के अंदर हूं।

PunjabKesari

मीका सिंह की दुल्हनिया बनने के लिए आकांक्षा पुरी ने बीच शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। आकांक्षा पुरी बिग बॉस फेम पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं, लेकिन मिका के साथ उनकी दोस्ती बहुत पुरानी है। बताया जाता है कि आकांक्षा और मीका पिछले 10-12 वर्षों से एक दूसरे के खास दोस्त हैं। 

PunjabKesari

पारस छाबड़ा से ब्रेकअप होने के बाद आकांक्षा पुरी एवं मीका सिंह के अफेयर की खबरें भी बहुत चर्चा में रही थीं। ऐसे में अगर मिका उन्हें दुल्हनिया के रूप में चुन लेते हैं तो दोनों की दोस्ती रिश्ते में बदल जाएगी। वहीं  'स्वयंवर - मीका दी वोटी' में मीका सिंह का एक्ट्रेस मॉडल चंद्राणी दास,  मनप्रीत कौर और प्रांतिका के साथ अच्छा बॉन्ड देखा गया था। अब फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर  मीका किसे अपनी दुल्हनिया बनाएंगे। 

Related News