03 MAYFRIDAY2024 11:58:27 AM
Nari

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए मंदिरा ने बताए 2 योगासन, शेयर की वीडियो

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 18 May, 2021 11:12 PM
ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए मंदिरा ने बताए 2 योगासन, शेयर की वीडियो

बाॅलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस को लेकर अकसर सुर्खियों में रहती हैं। मंदिरा अपनी फिटनेस को कायम रखने के लिए हर रोज बेहद हार्ड वर्क आउट करती हैं। जिसकी आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। वहीं मंदिरा ने अब अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि इसके जरिए आपका ऑक्सीजन लेवल बढ़ने के साथ-साथ तनाव भी कम रहता है।


PunjabKesari
 

मंदिरा बेदी ने कहा कि हम कहीं पर भी वर्कआउट कर सकते हैं और इस बार उन्होंने वर्कआउट करने के लिए अपने बाथरूम को चुना है। मंदिरा बेदी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियों शेयर किया है जिसमें वह  ऊर्ध्व धनुरासन या चक्रासन कर रही हैं, या इसे व्हील पोज़ के रूप में भी जाना जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है एक्ट्रेस बिकिनी में बैकबेंड योगा पोज दे रही हैं। उनका यह वीडियो सभी को बेहद पसंद आ रहा है।

 

वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि, यह आपका ऑक्सीजन लेवल बढ़ाता है, आपके तनाव को कम करता है, आपकी पीठ और कंधों को मजबूत करता है दिल को खुशी देती है। उनेक फैंस वीडियो पर अपने लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार बरसा रहे हैं।
 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mandira Bedi (@mandirabedi)

Related News