18 APRTHURSDAY2024 5:51:07 AM
Nari

कुछ चटपटा खाने चाहते हैं तो ट्राई करें पुदीना आलू चाट

  • Edited By palak,
  • Updated: 09 Jun, 2022 01:58 PM
कुछ चटपटा खाने चाहते हैं तो ट्राई करें पुदीना आलू चाट

गर्मी इन दिनों अपनी चरम सीमा पर है। इस मौसम में कुछ चटपटा खाने का बहुत दिल करता है। इसलिए महिलाएं गर्मियों में कई तरह की चटनी भी बनाती हैं। आम का पन्ना भी बहुत ही पसंद किया जाता है। अगर आप भी कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो पुदीने से स्वादिष्ट आलू चाट बना सकते हैं। पुदीना गर्मी के दिनों में बहुत ही इस्तेमाल किया जाता है। आप इस स्वादिष्ट चाट को केवल 10 मिनटों में बना सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री 

आलू - 5-6 
पुदीने की चटनी - 2 कप 
धनिया पत्ता - 1 कप 
काला नमक - 1 चुटकी 
सफेद नमक - स्वादअनुसार
प्याज - 2 (कटे हुए)
अदरक - 1 (छोटा टुकड़ा)
हरी मिर्च - 2
नींबू का रस - 2 चम्मच 
बटर - 1 चम्मच 
सेव - 2 चम्मच 
तेल - जरुरतअनुसार
बटर - 2 चम्मच 
अनारदाना - 2 चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि

1. सबसे पहले आप आलू को उबाल लें। 
2. फिर इसे मोटे-मोटे टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रख दें। 
3. इसके बाद आप आलू में पुदीने की चटनी और बाकी सामग्री डालकर मिक्स कर लें। 
4. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और फिर उसमें आलू डालकर फ्राई कर लें। 
5. आलू में आप फिर से पुदीने की चटनी मिलाएं और मिक्स कर लें। 
6. इसके बाद आलू में चाट मसाला डालें और सामग्री को मिला दें । 
7. फिर आप ऊपर से प्याज, अनार दाना और सेव डालकर सजाएं। 
8. आपकी पुदीना आलू चाट बनकर तैयार है। चटनी के साथ सर्व करके खाने का स्वाद उठाएं। 

PunjabKesari

Related News