27 APRSATURDAY2024 9:51:18 AM
Nari

Instant Glow चाहिए तो शादी में जाने से पहले सिर्फ 15 मिनट पहले लगाएं ये Mask

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 22 May, 2023 06:00 PM
Instant Glow चाहिए तो शादी में जाने से पहले सिर्फ 15 मिनट पहले लगाएं ये  Mask

 अक्सर लड़कियां सुंदर दिखने के चक्कर में चेहरे पर महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। जिनका असर चेहरे पर थोड़े दिनों के लिए ही रहता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए अब आपको न तो किसी सलून की जरूरत होगी न ही महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स की। क्योंकि त्वचा को सुंदर बनाने के लिए आप गेंदे के फूल का फेस मास्क चेहरे पर लगा सकती है। तो चलिए जानते है इसके बारे में।

गेंदे का फूल और चंदन

गर्मी के मौसम में आप चेहरे पर चंदन का प्रयोग कर सकते है। क्योंकि चंदन स्किन को ठंडक पहुंचाता है। वहीं अगर आप गेंदे के फूलों का इसके साथ इस्तेमाल करेगी तो चेहरा शाइन करने लगेगा।

सामग्री

गेंदे का फूल - 2
चंदन पाउडर - 1/2 चम्मच

बनाने का तरीका

गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों का पेस्ट बनाकर एक बाउल में डालें।
इसके बाद इसमें चंदन पाउडर के साथ गुलाब जल मिलाएं।
फिर इस तैयार किए पेस्ट को 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं।
इसके बाद हल्के हाथों से स्क्रब करके चेहरा साफ कर लें और साधे पानी से मुंह धो लें।

PunjabKesari

गेंदे का फूल, एलोवेरा जेल और नीम पाउडर फेस मास्क

गेंदे के फूल से त्वचा में निखार आ जाता है। दूसरी तरह एलोवेरा स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करती है।

सामग्री

गेंदे के फूल - 2
नींबू का रस - 1 चम्मच
नीम पाउडर - 1 चम्मच
एलोवेरा जेल -1 चम्मच

बनाने का तरीका

1 गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों का सबसे पहले पेस्ट तैयार करें।
2 फिर नींबू का रस, नीम पाउडर के साथ एलोवेरा जेल इसमें मिक्स करें।
3 तैयार किए पेस्ट को त्वचा पर 20 मिनट तक लगा रहने दें।
4 20 मिनट हो जाएं तो चेहरा साफ कर लें।
5 आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।

PunjabKesari

गेंदा और दही फेस मास्क

त्वचा पर शाइन लाने के लिए दही सबसे बेस्ट ऑप्शन है। इसलिए गेंदे के साथ इसका प्रयोग किया जाता है।

सामग्री

गेंदे के फूल का पेस्ट- 1 चम्मच
दही - 1/2 चम्मच
नींबू का रस-1 चम्मच
गुलाब जल-1 चम्मच

बनाने का तरीका

1 एक कटोरी में गेंदे के फूल का पेस्ट डालें।
2 फिर उसमें दही, नींबू के रस के साथ गुलाब जल डालकर मिक्स करें।
3 अब तैयार किए पेस्ट को त्वचा पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरा साफ कर लें।

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related News