02 JULTUESDAY2024 11:36:54 AM
Nari

Sunday Special: आज बना कर खाएं Bread Pancake , नोट कर लें रेसिपी

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 30 Jun, 2024 12:35 PM
Sunday Special: आज बना कर खाएं Bread Pancake , नोट कर लें रेसिपी

नारी डेस्क: आप सभी ने बहुत से पैनकेक खाए होंगे लेकिन आज हम आपको ब्रेड से पैनकेक बनाना बताएंगे। ये बनने में आसान होने के साथ-साथ खाने में भी बेहद टेस्टी होते हैं। इसी के साथ चलिए अब हम इसकी रेसिपी के बारे में आपको बताते हैं। 

सामग्री 

दूध - 2-3 कप
ब्रेड स्लाइस - 4
बेकिंग पाउडर - आधा कप
अंडा - 2 से 3
केला - 1
जैतून का तेल - 1 बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार

PunjabKesari

विधि 

- सबसे पहले एक मिक्सी में ब्रेड की सभी स्लाइस को डाल दें और अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
- अब बाकी की सामग्री जैसे दूध, केला, अंडा, बेकिंग पाउडर, नमक भी ब्लेंडर में डाल दें।
- इससे एक घोल (बैटर) तैयार कर लें। इसे एक बाउल में निकाल दें।
- अब गैस पर पैन रखें। उसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ लगा दें।
- धीमी आंच पर एक कलछी भर घोल को डालकर अच्छी तरह से फैला दें।
- इसे पकने दें। दूसरी तरफ पलट कर भी पकाएं।
- तैयार है ब्रेड पैनकेक। इसके ऊपर शहद या फलों के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर भी रख सकते हैं।

 

Related News