03 OCTTHURSDAY2024 8:51:32 PM
Nari

पति का अत्याचार, 13 साल छोटे सिंगर से रिश्ता...  महाभारत की द्रौपदी को असल जिंदगी में भी मिला बेहद दर्द

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Oct, 2024 06:23 PM
पति का अत्याचार, 13 साल छोटे सिंगर से रिश्ता...  महाभारत की द्रौपदी को असल जिंदगी में भी मिला बेहद दर्द

नारी डेस्क: बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में  द्रौपदी का यादगार रोल निभाने वाली रूपा गांगुली इस समय विवादों में घिरी हुई है। पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता रूपा गांगुली को कोलकाता के एक पुलिस थाने के सामने देर रात प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। सिर्फ सीरियल 'महाभारत' में ही नहीं रूपा गांगुली की असल जिंदगी में भी काफी उथल- पुथल रही है। प्यार के मामले में उनकी किस्मत ने कभी उनका साथ नहीं दिया।

PunjabKesari
रूपा गांगुली को लोग नाम से कम बल्कि महाभारत की 'द्रौपदी' के नाम से ज्यादा पहचानते हैं। फिल्मों और सीरियल्स में सफलता मिलने के बाद रूपा ने साल 1992 में ध्रुबो मुखर्जी से शादी रचा ली, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। 5 साल बाद दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद अकेले जिंदगी काट रही एक्ट्रेस को अपने से 13 साल छोटे सिंगर दिब्येंदु से प्यार हो गया। खबरें थे कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे, लेकिन वह रिश्ते को भी बचा नहीं पाई।

PunjabKesari
साल 2009 में रूपा ने टीवी शो 'सच का सामना' में  बताया था कि उन्होंने 3 बार खुद की जान लेने की कोशिश की थी। पहली बार उन्होंने यह कोशिश तब की थी जब 1997 में उनके बेटे का जन्म हुआ था, लेकिन हर बार वह बच गई। रूपा ने अपने शादी को लेकर एक इंटरव्यू में बताया था कि,  "इसमें मेरी गलती क्या थी? मैं ऐसे पेशे से ताल्लुक रखती थीं, जो ग्लैमरस था।ऐसा भी नहीं था कि मैं घर में पत्नी की तरह नहीं, बल्कि एक सेलिब्रिटी की तरह रहती थी। मैंने वह सब किया, जो एक लड़की को अपने पति को खुश रखने के लिए करना चाहिए।  झाड़ू पोछा किया, बर्तन साफ़ किया, लेकिन मेरी तमाम कोशिशों के बावजूद मुझ पर नकेल कसी जा रही थी।"

PunjabKesari
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में रूपा ने कहा था कि-  "ध्रुब के साथ रिश्ता टूटने और आत्महत्या की कोशिश की वजह से मेरा मनोबल टूट चुका था। मैं जीवन में बिखर गई थी, लेकिन कहते हैं कि हर अंधेरी सुरंग के अंत में रोशनी होती है, ऐसी ही रोशनी बनकर दिब्येंदु मेरे जीवन में आए थे। एक समय था जब मैं दिब्येंदु से भी नाता खत्म करना चाहती थी।" 

PunjabKesari
 रूपा गांगुली टॉलीवुड में भी कई बेस्ट डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं और एक्टिंग के साथ सिंगिंग भी करती थीं। प्लेबैक सिंगिंग के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। बताया जाता है कि  ‘महाभारत’ में द्रौपदी के चीरहरण के शॉट के दौरान वह असल में रो पड़ी थीं। रूपा को सीन समझाया गया, लेकिन वह डायलॉग के बीच में अचानक ही रोने लगीं। सेट पर उन्हें चुप कराने में करीब आधे घंटे का समय लगा था।

Related News