24 APRWEDNESDAY2024 11:22:55 PM
Nari

कलेक्शन में डिजाइनर ने दिखाए खुशियों के रंग, ColourFul Outfits ने खींचा ध्यान

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 20 Mar, 2021 12:58 PM
कलेक्शन में डिजाइनर ने दिखाए खुशियों के रंग, ColourFul Outfits ने खींचा ध्यान

लैक्मे फैशन वीक 2021 के चौथे दिन जबरदस्त कलेक्शन देखने को मिली। इस दौरान शादियों से लेकर त्योहारों के सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट कलेक्शन देखने को मिले। इसके अलावा चौथे दिन की कलेक्शन में साड़ी, व्रैप ड्रेस और डिजाइनर जैकेट्स को भी शामिल किया गया। तो चलिए आपको दिखाते हैं बीते दिन की खास कलेक्शन।

चौथे दिन की शुरूआत डिजाइनर Nidhi Yasha की कलेक्शन 'The Gypsy Wife' से हुई। ये कलेक्शन Leonard Cohen के एक गाने से प्रेरित थी। जो कि प्यार और लालसा का एक काॅम्बिनेशन है।  इस कलेक्शन में रफल का वर्क खूब देखने को मिला। इसके साथ ही चंकी ज्वेलरी को भी हाइलाइट किया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

इस कलेक्शन के बाद फेमस डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपनी कलेक्शन 'Masaba-land' शोकेस की। जिसमें प्लेफिल फ्लोरल, ऐनिमल प्रिंट शामिल थे। इसके साथ कलेक्शन में एक खास चीज ये भी देखने को मिली की माॅडल्स ने हैडफोन्स लगाकर रैंप वाॅक किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अगली कलेक्शन डिजाइनर p.e.l.l.a  की 'THE HIVE' थी। इस कलेक्शन में धीमी गति से जिंदगी को कैसे समझा जाए इस बारे में बताया गया। इस कलेक्शन में बुनाई, हाथ से बने सिल्क के कपड़े, पश्मिनास (Pashminas), हाथ और रेशम के धागे से की गई बुनाई को दिखाया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

चौथी कलेक्शन Gauri & Nainika की जोड़ी ने 'An ode to our mother’s garden' शोकेस की थी। इस कलेक्शन मे ट्रॉपेज़ कट्स और फेमिनिन फ्रॉक ड्रेसेस के साथ दोनों डिजाइनर के सिग्नेचर और फ्लावर प्रिंट को हाइलाइट किया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

डिजाइनर सुनीत वर्मा की कलेक्शन '50 Shades of Happiness' को पेश किया गया। जिसमे ब्राइट कलर के साथ ही चमकीली एंब्रायडरी का इस्तेमाल किया गया। ब्लाउज पर रफल डिजाइन और फ्लोरल मोटिफ्स एंब्रायडरी का इस्तेमाल किया गया था। सुनीत वर्मा के इस कलेक्शन ने हर किसी का ध्यान खींचा। सुनीत वर्मा का ये कलेक्शन शादियों और त्योहारों के सीजन के लिए परफेक्ट है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

आखिरी कलेक्शन थी Ajio की 'Outryt।' इस कलेक्शन में वाइब्रेंट प्रिंट और कंट्रास्ट रंगों को स्टाइलिश अंदाज के साथ दिखाया गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

आपको किस की कलेक्शन पसंद आई हमें कमेंट करके बताना न भूलें।

Related News