03 MAYFRIDAY2024 2:21:19 PM
Nari

लॉरेंस ने सलमान खान को मारने का बना लिया था पूरा प्लान, मूसेवाला की तरह ही करवाई एक्टर की  रेकी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Sep, 2022 01:28 PM
लॉरेंस ने सलमान खान को मारने का बना लिया था पूरा प्लान, मूसेवाला की तरह ही करवाई एक्टर की  रेकी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड  के बाद से ही सुपरस्टार सलमान खान पर खतरा मंडरा रहा है। अब भाई जान को मारने की साजिश से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस ने  सलमान खान की रेकी कराई थी ताकि उन्हें मारने की साजिश रची जा सके। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस और सतर्क हो गई है। 

PunjabKesari

यह खुलासा  मूसेवाला मर्डर केस में गिरफ्तार हुए शूटर कपिल पंडित ने किया है। डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक कपिल पंडित से पूछताछ में पता चला कि लॉरेंस बिश्नोई ने संपत नेहरा और गोल्डी बराड़ के माध्यम से सलमान खान को निशाना बनाने के लिए संपर्क किया था। सचिन बिश्नोई और संतोष यादव के साथ उसने विस्तृत रेकी की थी और मुंबई में काफी समय बिताया था। लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर ही उसने  सिद्धू मूसेवाला को मारने के लिए भी कई बार रेकी की थी।

PunjabKesari

पंजाब पुलिस द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में अस्थाई कटौती करने के एक दिन बाद 29 मई को मनसा में उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या के समय वह अपने दोस्त और चचेरे भाई के साथ जवाहर के गांव जा रहे थे। मूसेवाला की हत्या के तीन महीने बाद छठे शूटर मुंडी और उसके दो साथियों को शनिवार को पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले के खारीबाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा चौकी से गिरफ्तार किया गया था। 

PunjabKesari
इससे पहले भी यह बात सामने आई थी कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को  निशाना बनाने की पूरी प्लानिंग कर ली थी। दरअसल गैंगस्टर ने 2018 में एक्टर को जान से मारने की धमकी दी थी। उस दौरान उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उनसे कहा था कि- सलमान खान को मारेंगे, इसी जोधपुर में मारेंगे, पता लग जाएगा इनको। 

Related News