17 SEPTUESDAY2024 1:03:38 AM
Nari

मम्मी बनने से पहले लेडी 'सिंघम' ने बदला अपना लुक, आप भी ले सकती हैं haircut आइडिया

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Aug, 2024 11:48 AM
मम्मी बनने से पहले लेडी 'सिंघम' ने बदला अपना लुक, आप भी ले सकती हैं haircut आइडिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ- साथ फैंस को भी नन्हे मेहमान के बेसर्बी से इंतजार है। जल्द मां बनने जा रही दीपिका इन दिनों काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। अब बेबी के आने से पहले उन्होंने अपना लुक  बदल लिया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। 


दरअसल एक्ट्रेस ने नया हेयरस्टाइल लिया है जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में व्हाइट और येलो कलर की लूज ड्रेस पहने दीपिका ने अपने नए हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट किया है। आगे से बालों के थोड़े से फ्रिंजेस और पीछे से कर्ल्स कट उन पर काफी जच रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करन के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "अनफॉर्गेटेलब हेयर, अनफोर्गेटेबल आप. "। 

 

हेयरस्टाइल महिलाओं के लुक को पूरी तरह बदल सकता है और उन्हें एक नया निखार दे सकता है, जो हमें दीपिका में देखने को मिला। सही हेयरस्टाइल चुनने से न केवल आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी भी बेहतर दिखती है। अगर आप भी लेडी 'सिंघम' की तरह अपनी पर्सनालिटी को और निखारना चाहती हैं तो  यहां कुछ हेयरकट के आइडिया दिए गए हैं। 

 

लॉब (Long Bob)

लॉब कट शोल्डर-लेंथ बालों के लिए बेस्ट है। यह हेयरकट चेहरे को स्लिम और लंबा दिखाता है।  ये हेयरकट लगभग हर फेस शेप और हेयर टेक्सचर के लिए अच्छा रहता है। इसे स्लीक, वेवी, या कर्ली किसी भी स्टाइल में कैरी किया जा सकता है।

लेयर्ड कट (Layered Cut)

लेयर्स बालों को वॉल्यूम और बॉडी देते हैं। इससे बाल हल्के और बाउंसी लगते हैं।  यह हेयरकट लंबे बालों के लिए बेहतरीन है और यह मोटे और पतले दोनों ही हेयर टेक्सचर में अच्छा दिखता है।

पिक्सी कट (Pixie Cut)

पिक्सी कट एक शॉर्ट और बोल्ड हेयरकट है। इसमें सिर के पीछे और साइड्स को छोटा रखा जाता है, जबकि टॉप को थोड़ा लंबा छोड़ा जाता है।    - यह कट उन महिलाओं के लिए है जो शॉर्ट हेयर पसंद करती हैं और एक एडवेंचरस लुक चाहती हैं। छोटे फेस शेप के लिए यह हेयरकट खास तौर पर सूट करता है।

कर्टेन बैंग्स (Curtain Bangs)

कर्टेन बैंग्स फ्रिंज होते हैं जो बीच से पार्ट किए जाते हैं और फेस को फ्रेम करते हैं। यह 70s से प्रेरित एक विंटेज लुक देता है। यह हेयरकट ओवल और हार्ट-शेप्ड फेस के लिए अच्छा है। इसे लॉन्ग या मीडियम लेंथ बालों के साथ ट्राई कर सकते हैं।

शैग कट (Shag Cut)

   -शैग कट में अनियमित लेयर्स होते हैं जो एक मेसी और एजी लुक देते हैं। यह एक रिलैक्स्ड और कूल स्टाइल है।  यह हेयरकट मोटे बालों के लिए अच्छा है, क्योंकि यह बालों को हल्का और अधिक मैनेजेबल बनाता है। 

Related News