20 APRSATURDAY2024 12:46:28 PM
Nari

क्या आप भी मोजे पहनकर सोते हैं तो जान लें इसके फायदे और नुकसान

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Dec, 2020 04:43 PM
क्या आप भी मोजे पहनकर सोते हैं तो जान लें इसके फायदे और नुकसान

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए हर कोई खुद का खास ध्यान रखता है। अच्छी डाइट के साथ कपड़ों को लेकर भी लोग काफी सतर्क रहते हैं। ऐसे में वे ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहनते हैं। साथ ही पैरों को गर्म रखने के लिए मोजों का इस्तेमाल करते हैं। इससे ठंडी हवा से पैरों का बचाव होने के साथ आरामदायक नींद आने में मदद मिलती है। मगर बात अगर मोजे या जुराबें पहन कर सोने की करें तो इसे लेकर हर किसी के मन में अलग-अलग सवाल है। कई लोग इसे बिस्तर में पहनना फायदेमंद कहते हैं तो कई इसे नुकसानदायक मानते हैं। ऐसे में अगर आपके मन में भी इसे लेकर सवाल है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से... 

तो चलिए पहले जानते हैं मोजे पहनकर सोने के फायदों के बारे में...

 

शरीर का तापमान रहेगा नियंत्रित 

मौसम में बदलाव आने से इसका असर शरीर में भी देखने को मिलता है। इस तरह सर्दियों में मोजे पहनने से शरीर का तापमान सही रहने में मदद मिलती है। पैरों को गर्माहट मिलने से बॉडी रिलैक्स रहती है। 

रक्तप्रवाह में सुधार 

मोजे पहनने से पैरों को गर्माहट मिलती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से शरीर में खून व ऑक्सीजन का प्रवाह सही तरीके से होता है। ऐसे में मांसपेशियों, दिल व फेफड़ों में मजबूती आती है। 

PunjabKesari

अच्छी नींद दिलाए

अक्सर पैरों के ठंडा होने से नींद पूरी ना होने की शिकायत रहती है। मगर बिस्तर में मोजे पहनकर रखकर से अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

रायनौड का खतरा करे कम

यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर को ठंड लगने से पैरों की उंगलियां सुन्न होने लगती है। इसके कारण कई लोगों को पैरों में दर्द खुजली, जलन, सूजन की भी शिकायत हो जाती है। वैसे तो यह कोई गंभीर समस्या नहीं हैं। मगर फिर भी इससे बचने के लिए मोजे पहनना बेस्ट ऑप्शन है। 

मोजे पहनकर सोने के नुकसान...

 

हाइजीन

पुराने, तंग व गंदे मोजे पहन कर सोने से संक्रमण होने का खतरा अधिक रहता है। इससे पैरों में दबाव होने के साथ खून व ऑक्सीजन ठीक नहीं मिलेगा। साथ ही पैसों से बदबू आने की भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस बात का खास ध्यान रखें कि आप जो भी मोजे पहन रहे हैं वो एक दम साफ और सही हो। इसके अलावा कॉटन, कश्मीरी मोजों को भी चुनें। 

PunjabKesari

ब्लड सर्कुलेशन में बांधा 

वैसे तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि मोजे पहनने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। मगर सही जुराबें ना होने से इसका असर विपरीत भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा तंग मोजे पहनते हैं तो इससे पैरों में दबाव महसूस होगी। ऐसे में अकड़न होने के कारण खून का प्रवाह को होने का खतरा हो सकता है।

ओवरहीटिंग की समस्या 

मोजे ठंड से बचाने का काम करते हैं। मगर इससे इसका विपरीत असर भी होने का खतरा रहता है। असल में, अगर आपके मोजों में हवा नहीं निकलेगी तो इससे ओवरहीटिंग की परेशानी हो सकती है। 


आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर व कमेंट करना ना भूलें।

Related News