26 APRFRIDAY2024 8:45:21 AM
Nari

अगर आप पैदा हुए है सितंबर में तो जान लें अपने अंदर की खूबियां!

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Sep, 2020 12:40 PM
अगर आप पैदा हुए है सितंबर में तो जान लें अपने अंदर की खूबियां!

किसी भी व्यक्ति पर उसकी राशि के साथ उसके जन्म के महीने का भी असर पड़ता है। ऐसे में सभी लोगों में अलग-अलग गुण पाएं जाते हैं। इसी से ही व्यक्ति के स्वभाव, पसंद, नापसंद, आने वाले समय का पता लगाया जा सकता है। बात अगर हम सितंबर के महीने में जन्मी लड़कियों की करें तो ये वैसे तो जिद्दी स्वभाव की होती है। मगर बात किसी काम को करने की आए तो ये अपनी मेहनत और लगन से जीत हासिल करती है। अगर आप भी सितंबर महीने मे पैदा हुए तो आइए आज हम आपको ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बताते हैं आपके अंदर पाई जाने वाली खूबियों के बारे में...

मेहनत में रखती है विश्वास 

सितंबर महीने में जन्मी लड़कियों में यह खूबी होती है कि ये किसी के ऊपर भरोसा करने की जगह खुद पर विश्वास रखती है। अपने इसी गुण के चलते ये जिंदगी में एक अच्चा मुकाम हासिल करती है। ये लड़कियां एक बार जिस भी चीज की ठान लेती है। उसे पूरा करके ही मानती है। ऐसे में ये अपन करियर बेहतर बनाने में सक्षम होती है। 

तेज दिमाग व बुद्धि की मालिक

सितंबर महीने में जन्मी लड़कियों का दिमाग बेहद तेज होता है। दिखने में भले ही शांत और धैर्य स्वभाव की लगती है। मगर असल में, ये लड़कियां अपने आसपास के लोगों को समझने की कोशिश में लगी होती है। दिमाग से तेज होने के गुण के चलते इन लड़कियों के पास हर परेशानी का हल होता है। ऐसे में ये किसी भी परेशानी का हल निकालने में देर नहीं लगाती है। 

nari,PunjabKesari

धैर्य की कमी

इस महीने में जन्मी लड़कियों की एक बुरी आदत होती है कि ये किसी भी काम या फैसले को जल्दबाजी में लेती है। ऐसे में इन्हें जीवन में धोखे मिलने का खतरा ज्यादा रहता है। 

जिद्दी

सितंबर महीने में जन्मी लड़कियां जिद्दी स्वभाव की होने के कारण किसी भी चीज को पकड़ कर बैठ जाती है। अगर इन्हें कुछ पसंद आ गया तो ये उसे हासिल करके ही मानती है। इनके इसी स्वभाव के चलते कभी-कभाव इनके अपने भी इनसे नाराज हो जाते हैं। 

फिटनेस फील्ड में बनाती है करियर 

इस माह में जन्मी लड़किों को नौकरी मिलने में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मगर बात इनके करियर की करें तो ये फिटनेस फील्ड में बेहतर नाम कमाती है। 

रहस्यवादी

इस महीने में जन्मी लड़कियां थोड़ी छुपा  रूस्तम के जैसी होती है। ये अपने पर्सनल बातें या इमोशनल पहलू को किसी के आगे शेयर करने से कतराती है। अंदर से चाहे ये जितना मर्जी परेशान या दुखी हो मगर बाहर से सभी के साथ हंसी, मजाक भरा बर्ताव करती है। साथ ही ये किसी भी चीज को दूसरों के मुताबिक जल्दी समझने की काबिलियत रखती है।

nari,PunjabKesari

शरारती व प्यारी

येे लड़कियां जहां अपनी जिद्द से सभी को परेशान करती है, वहीं अपने चुलबुलेपन व प्यारी बातों से किसी का भी दिल आसानी से जीतने का काम करती है। 

दिल नहीं दिमाग से लेती है फैसले

ये लड़कियां किसी भी चीज के प्रति सोचने या फैसला लेने के लिए दिल नहीं बल्कि दिमाग से सोचती है। ऐसे में इन्हें पत्थर दिल कहना गलत नहीं होगा। 

दिखने में आकर्षित 

स्वभाव से अलग होने के बावजूद भी ये लड़कियां दिखने में बेहद सुंदर व आकर्षित होती है। साथ ही अपने खास व खूबसूरत अंदाज से ये जल्दी ही सभी का दिल जीत लेती है। ऐसे में लोग इनके दोस्ती करना चाहते है। 

प्यार के प्रति ईमानदार 

बात इनके लव रिलेशन की करें तो ये लड़कियां सच्चे प्यार की तलाश में रहती है। ऐसे में इन्हें अपना प्यार मिलने में थोड़ी देर लगती है। साथ हगी प्यार के प्रति पूरी तरह समर्पित होने के चलते ये अपने पार्टनर से भी ऐसा होने की इच्छा रखती है। 

nari,PunjabKesari

हर काम में परफेक्ट

इन्हें हर काम को सही और बखूबी तरीके से करना पसंद होता है। ऐसे में इन्हें हर बार इसी बात का डर सताता रहता है कि ये जो भी काम कर रही है वो ठीक से होगा या नहीं। साथ ही इन्हें इस बात का भी खास ख्याल रहता है कि ये जिससे भी बात कर रही है या जिन्हें कुछ कहना चाहती है। उन्हें इनकी बात सही से समझ आए।

इमोशनल, रोमांटिक और प्रैक्टिकल

सितंबर महीने में जन्मी लड़कियों में इन तीनों चीजों का कमाल का कॉम्बिनेशन पाया जाता है। वैसे तो ये दिमाग को ज्यादा अहमियत देती है। मगर कहीं इन्हें प्यार हो जाए तो ये दिल से सोचने व समझने लगती है। ऐेसे में ये इमोशनली और रोमांटिक तरीके से अपने के साथ जुड़ जाती है।

Related News