18 APRTHURSDAY2024 9:24:40 PM
Nari

बहन की शादी में खूबसूरत दिखने के लिए कियारा से लें Outfits आइडियाज

  • Edited By palak,
  • Updated: 31 Jul, 2022 03:37 PM
बहन की शादी में खूबसूरत दिखने के लिए कियारा से लें Outfits आइडियाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस फैशन के मामले में अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ हसीनाएं अपने स्टाइलिश और यूनिक फैशन के जरिए भी फैंस के दिल में राज करती हैं। आज ऐसी ही एक खूबसूरत हीरोइन के फैशन के बारे में आपको बताएंगे। कियारा अडवाणी फिल्मों के अलावा अपनी ड्रेसिंग सैंस के जरिए भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। आज एक्ट्रेस अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। थोड़े से ही समय में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचना बना ली है। बहन की शादी में आप कियारा अडवाणी की आउटफिट्स से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

फ्लोरल लुक 

आप कियारा की तरह फ्लोरल लहंगा भी शादी में पहन सकती हैं। लहंगे के साथ आप सिंपल  हाई बन और न्यूड मेकअप के सात अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। ये फ्लोरल लहंगा आपको कुल वाइब्स देगा। 

PunjabKesari

नेट ड्रेस  

ऑल व्हाइट नेट ड्रेस में कियारा किसी परी से कम नहीं लग रही। कियारा का यह लुक आप शादी में कैरी कर सकती हैं। बहन की शादी में आप इस ड्रेस की तरह लाइमलाइट में रह सकती हैं। साड़ी और लहंगे से हटकर आप यह यूनिक लुक शादी में ट्राई कर सकती हैं। 

PunjabKesari

कॉकटेल ड्रेस

शादी में और भी बहुत से फंक्शन होते हैं। आप उन फंक्शन्स में कियारा का यह सिंपल लुक कैरी कर सकती हैं। स्पेशली इस मौके पर आप अपनी गर्ल्स गैंग के साथ कियारा का येलो थाई हाई स्लिट ड्रेस पहन सकती हैं। इस थाई हाई स्लिट गाउन के साथ  आप सिंपल मेकअप करके अपने लुक में चार-चांद लगा सकती हैं।

PunjabKesari

ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रेपड लहंगा

अगर आप हैवी लहंगे शादी में नहीं पहनना चाहती तो सिंपल ब्लैक व्हाइट स्ट्रेपड चौली लहंगा शादी में कैरी कर सकती हैं। इस लहंगे को आप किसी भी फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। आप इस लहंगे के साथ कियारा की तरह लंबी चोटी और न्यूड मेकअप कर लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

PunjabKesari

रेड साड़ी 

कियार की रेड साड़ी भी आप बहन की शादी में पहन सकती हैं। इस साड़ी के साथ कियारा ने ओपन कर्ल हेयर स्टाइल कैरी किया था। कियारा के इस लुक से आप शादी में और भी सुंदर दिख सकती हैं। 

PunjabKesari

स्टाइलिश ड्रेस 

स्टाइलिश दिखने के लिए आप कियारा की तरग ब्लू क्रॉप टॉप और पजामा कैरी कर सकती हैं। यह ड्रेस डीजे नाइट जैसे फंक्शन में एकदम बेस्ट रहेगी। इसके साथ आप बाल स्टेट करके लुक कंप्लीट कर सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News