27 APRSATURDAY2024 1:25:33 PM
Nari

मकर संक्रांति पर साग बनाते हुए रखें इन बातों का ध्यान, स्वाद के साथ बनेगी सेहत

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 12 Jan, 2023 06:28 PM
मकर संक्रांति पर साग बनाते हुए रखें इन बातों का ध्यान, स्वाद के साथ बनेगी सेहत

ठंड का मौसम हो और घर में सरसों का साग ना बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आमतौर पर, सरसों का साग पंजाब में बहुत ज्यादा खाया जाता है, लेकिन देश के अन्य राज्यों में भी लोग इसका स्वाद चखने से नहीं चूकते। यह खाने से जितना लाजवाब होता है, सेहत के लिए उतना ही गुणकारी माना गया है। चूंकि सरसों का साग बनाते समय लोग कई तरह की हरी पत्तेदार सब्जियों को इसमें शामिल करते हैं, जिससे उन्हें कई तरह के विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। वहीं पंजाब में सरसों के साग के बिना मकर संक्रांति की थाली अधूरी मानी जाती है। हालांकि इसे बनाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं....

साग के अनुपात का रखें ध्यान

जब आप साग बना रही हैं तो आपको यह जरुर देखना चाहिए कि आप किस सब्जी को किस-किस मात्रा में ले रही हैं। आप बथुआ, पालक और सरसों के साग के लिए क्रमश 1: 1: 2 के अनुपात का प्रयोग कर सकती हैं, मसलन यदि आप 1 गुच्छा सरसों के पत्तों का ले रही हैं तो बथुआ का आधा गुच्छा और पालक का आधा गुच्छा लिया जा सकता है। हालांकि अपने स्वाद के अनुसार आप इस मात्रा को बढ़ा या घटा भी सकती हैं।

PunjabKesari

कड़वा नहीं बनेगा सरसों का साग

कुछ लोगों की यह शिकायत होती है कि उनका सरसों का साग कड़वा बनता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है ऐसे में आप जितनी मात्रा को थोड़ा बढ़ा दें। आप चाहें तो जिस पानी में साग उबला है, उसे छानकर अलग कर लें। हालांकि यह ध्यान रखें कि ऐसा करने से आप कुछ पोषक तत्वों को खो देते हैं, लेकिन इससे साग में कड़वाहट की मात्रा कम हो जाती है।

ना करें ये गलती

साग बनाते समय आपको एक गलती से हमेशा बचना चाहिए। कुछ लोग साग को अच्छी तरह से नहीं धोते हैं, जिससे साग में मिट्टी रह जाती है और फिर जब आप उसे बनाते समय एक अजीब सा किरकिरापन महसूस होता है। इसलिए यह ध्यान रखें कि जब भी आप इसे बनाएं तो पहले इसे अच्छी तरह से क्लीन करें। खासकर आप सभी पत्तेदार सब्जियों को काटने के बाद एक बड़े बर्तन में पानी डालकर उसमें साग डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे मिट्टी बर्तन के तले में बैठ जाएगी। इसके बाद आप साग को अच्छी तरह से 2-3 बार धो लें।

PunjabKesari

सॉल्टेड बटर करें अवॉयड

कुछ लोग साग का टेस्ट बढ़ाने के लिए मक्खन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप मार्केट में मिलने वाले नमकीन मक्खन का इस्तेमाल ना करें। इससे साग में नमक की मात्रा बढ़ जाएगी और यकीनन आप ऐसा बिल्कुल नहीं चाहेंगी। 
 

Related News