24 APRWEDNESDAY2024 9:05:43 AM
Nari

मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट कटहल के कबाब

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 06 Jun, 2020 04:01 PM
मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट कटहल के कबाब

कबाब की बात करें तो कई तरह के कबाब आपने खाएं होंगे। कबाब वेज और नॉनवेज दोनों तरह के होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कटहल से बने कबाब की रेसिपी। जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकती हैं। इसमें ना ही अधिक समय लगता है और ना ही अधिक मेहनत की ज़रूरत होती है।

सामग्री: 

Kathal Kabab Recipe | कटहल के कबाब | Raw Jackfruit Kebab ...

- 300 ग्राम कटहल

- 1/2 कप बेसन

- 2 कप तेल

- 2 इलाइची

- 1/2 चम्मच अदरक पेस्ट

- 2 लौंग 

- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

- 3 हरी मिर्च

- 1/2 चम्मच लहसुन पेस्ट

- 1/2 चम्मच गरम मसाला

- 1/2 चम्मच जीरा पाउडर

- नमक स्वादानुसार

- धनिया के पत्ते

- पुदीना के पत्ते

विधि: 

वेजिटेरियन हैं तो घर पर बनाएं कटहल ...

- सबसे पहले कटहल को छिल कर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और कुकर में उबालें।

- इसके बाद एक पैन में तेल गरम कर उसमें बेसन और बाकी सभी मसाले डालकर 4 से 5 मिनट तक अच्छे से भूनें।

- अब एक बर्तन में उबाले हुए कटहल और भूने हुए मसाले डालकर अच्छे से मैश करें। 

- इसके बाद मैश किए हुए मिश्रण को गोल करके कबाब का आकार दें।

- इसके बाद एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कबाब को सुनहरा होने तक दोनों साइड से अच्छे से पकाएं।

- अब इसे किसी प्लेट में निकाल कर अपनी पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

Related News